स्मार्ट सिटी में लगेंगी 50 हजार एल.ई.डी. लाइट्स, प्रशासक ने दी प्रोजैक्ट को अप्रूवल

Edited By ,Updated: 17 Jan, 2017 12:56 AM

smart city will have 50 thousand led lights

चंडीगढ़ की सभी स्ट्रीट लाइट्स को अब एल.ई.डी. लाइट्स में बदला जाएगा। चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने सोमवार को इस प्रोपोजल को मंजूरी दे दी। यू.टी. सचिवालय में सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस प्रोजैक्ट की डिटेल प्रेजैंटेशन दी गई।

चंडीगढ़, (विजय) : चंडीगढ़ की सभी स्ट्रीट लाइट्स को अब एल.ई.डी. लाइट्स में बदला जाएगा। चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने सोमवार को इस प्रोपोजल को मंजूरी दे दी। यू.टी. सचिवालय में सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इस प्रोजैक्ट की डिटेल प्रेजैंटेशन दी गई। प्रशासक को एल.ई.डी. लाइट्स के बारे में जानकारी दी गई कि ये मौजूदा लाइट्स की तुलना में कितनी कारगार साबित होंगी।

खासकर बिजली बिल घटाने में एल.ई.डी. लाइट्स कितनी अहम हैं। सूत्रों के अनुसार एक कंपनी ने इस प्रोजैक्ट के बारे में प्रेजैंटेशन दी। इस प्रोजैक्ट की लागत और पूरे कांसेप्ट के बारे में बताया गया। शहर में 50 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट्स हैं जिनकी शिकायत शहर के लोगों द्वारा बार-बार की जाती हैं। कहीं लाइट्स नहीं जल रही हैं तो कहीं रोशनी बेहद कम है। यही वजह है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी एल.ई.डी. लाइट्स को इस्तेमाल करने की भी जानकारी दी गई है। इस प्रोजैक्ट के तहत स्ट्रीट लाइट्स की ऑटोमेटिक फंक्शनिंग के बारे में बताया गया।

छह महीने में पूरा होगा प्रोजैक्ट

सूत्रों के अनुसार नगर निगम द्वारा इस प्रोजैक्ट के लिए जल्द टैंडर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद 6 माह में यह प्रोजैक्ट कंप्लीट हो जाएगा। ई-टैंडरिंग का पूरा प्रोसैस इस महीने के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद कंपनियों को इस प्रोजैक्ट के बिड के लिए बुलाया जाएगा। प्रशासक ने भी इस प्रोजैक्ट से संबंधित कुछ सुझाव अधिकारियों को दिए।

बिजली के प्रोजैक्ट्स की दी जानकारी

मीटिंग के दौरान इलैक्ट्रिसिटी डिपार्टमैंट ने भी भविष्य के प्रोजैक्ट्स के बारे में प्रशासक को विस्तार से जानकारी दी, जिनमें स्मार्ट ग्रिड, हल्लोमाजरा में बनने वाला 220 के.वी. का सब-स्टेशन और अंडरग्राऊंड कैबलिंग के प्रोजेक्ट्स मुख्य तौर पर शामिल किए गए थे। साथ ही बिजली के टैरिफ में बढ़ौत्तरी के प्रोपोजल के बारे में प्रशासक को बताया गया। सूत्रों के अनुसार प्रशासक ने कहा कि जितना कम हो लोगों पर बिजली के बिल का बोझ डाला जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!