चंबा से जालंधर चरस सप्लाई करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 07:19 PM

smuggling charas

चंबा से चरस लाकर जालंधर में सप्लाई करने जा रहे कार सवार दो तस्करों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने होशियारपुर स्थित चोलांग टोल प्लाजा पर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान जालंधर की रामा मंडी स्थित गुरुनानक नगर निवासी देवी आनंद और कपूरथला के धंडोली निवासी...

चंडीगढ़, (सुशील): चंबा से चरस लाकर जालंधर में सप्लाई करने जा रहे कार सवार दो तस्करों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने होशियारपुर स्थित चोलांग टोल प्लाजा पर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान जालंधर की रामा मंडी स्थित गुरुनानक नगर निवासी देवी आनंद और कपूरथला के धंडोली निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई। एन.सी.बी. ने गाड़ी के अंदर कपड़ों के बैग से पांच किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी चरस जालंधर के साधू उर्फ बाबस को देनी थी। एन.सी.बी. ने देवी आनंद और बलबीर सिंह के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर लिया। 

 

एन.सी.बी. के जोनल डायरैक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि कार नं पी.बी. 02बी.ए. 7858 में तस्कर हिमाचल प्रदेश स्थित चंबा से चरस लेकर जालंधर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एन.सी.बी. टीम ने तस्करों को पकडऩे के लिए होशियारपुर स्थित चोलांग टोल प्लाजा पर नाका लगाया। टीम ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोक कर चेकिंग की तो डिग्गी के अंदर कपड़ों से भरा लाल रंग के बैग से पांच किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। एन.सी.बी. ने तस्कर देवी आनंद और बलबीर सिंह को दबोच लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!