सिविल सर्विस खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया शुरू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 11:53 AM

sports complex

यू.टी. खेल विभाग की तरफ से 22 जनवरी को स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स-7 में सिविल सर्विस ए.आई.सी.एस. वॉलीबॉल टीम के लिए ट्रायल लिया जाएगा।

चंडीगढ़(लल्लन) : यू.टी. खेल विभाग की तरफ से 22 जनवरी को स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स-7 में सिविल सर्विस ए.आई.सी.एस. वॉलीबॉल टीम के लिए ट्रायल लिया जाएगा। इसमें योग्यता रखने वाले सभी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ट्रायल देने वाले खिलाडिय़ों को अपने साथ अपना प्रमाण पत्र लाना होगा। 

 

इस ए.आई.एस.सी. वॉलीबॉल टूर्नामैंट 2017-18 का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल में 2 से 6 फरवरी को आयोजित होगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी इस टूर्नामैंट में भेजे जाएंगे।

 

एथलैटिक्स टीम का चयन 22 को :
यू.टी. खेल विभाग की तरफ से 21 जनवरी को स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स -7 में सिविल सर्विस ए.आई.सी.एस.एथलीट टीम का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया का आयोजन दोपहर 3.30 बजे आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी ऑल इंडिया सिविल सर्विस एथलीट चैम्पियनशिंप में भाग लेंगे। 

 

क्रिकेट टीम का चयन 16 को :
खेल विभाग की ओर से सिविल सर्विस ए.आई.सी.एस.क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों के चयन के लिए ट्रायल आयोजन 17 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे क्रिकेट स्टेडियम-16 में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ी आंध्र प्रदेश में 27 जनवरी से 5 फरवरी तक होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विस क्रि केट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!