Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 04:37 PM
नगर निगम में चल रही मीटिंग में चंडीगढ़ कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरम रहा जिसके कारण पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
चंडीगढ़ : नगर निगम में चल रही मीटिंग में चंडीगढ़ कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरम रहा जिसके कारण पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में जिला कांग्रेस (अर्बन 2) के महासचिव सुनील सूद बुरी तरह घायल हो गए।
बताया जा रहा है इस पूरे वाक्या में हुई हिंसक झड़प के कारण सुनील सूद की छाती की चार पसलियां टूट गई हैं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ उनकी तबीयत का जायजा लेने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी पहुंचे।
पूरे वाक्य में जब एस.एस.पी. से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया और मौके पर डी.एस.पी को भेज कर हालात पर काबू पाने का अश्वासन दिया।