PU में 18 व 19 दिसंबर को होंगे सिंडीकेट चुनाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 09:07 AM

syndicate election

पंजाब यूनिवर्सिटी के सिंडीकेट चुनाव में इस बार यूनिवर्सिटी ग्रुप दावा कर रहा है कि वह 15 में से 13 सीटों पर कब्जा करेगा।

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के सिंडीकेट चुनाव में इस बार यूनिवर्सिटी ग्रुप दावा कर रहा है कि वह 15 में से 13 सीटों पर कब्जा करेगा। हालांकि 4 सीटों पर अशोक गोयल ग्रुप मैदान में है। 2016 में अशोक गोयल ग्रुप चुनाव से दूर ही रहा था, लेकिन इस बार मैडीकल और आर्ट फैकल्टी में अशोक गोयल ग्रुप ने 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। हालांकि बाकी सीटों पर अशोक गोयल ग्रुप के अकेला होने के कारण वह सिंडीकेट की सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पाएगा। ऐसे में गोयल ग्रुप के पास सिंडीकेट चुनावों में कम ही सीट आने की उम्मीद है। 

 

उल्लेखनीय है कि युनिवर्सिटी ग्रुप के साथ 3 अन्य ग्रुप जुडऩे के कारण वह बड़ा ग्रुप बन गया है, क्योंकि सीनेट में यूनिवर्सिटी ग्रुप को गोयल ग्रुप से काफी ज्यादा सीटें मिली हैं, हालांकि अशोक  गोयल खुद में मजबूत ग्रुप है। जानकारी के मुताबिक वी.सी., बीजेपी और डी.ए.वी. ग्रुप साथ चल रहे हैं। सीनेट में भी इन तीनों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। ऐसे में सीनेट में इस ग्रुप की ज्यादा सीटें हैं। 

 

वहीं गोयल ग्रुप की कम हैं। फिलहाल यूनिवर्सिटी व गोयल ग्रुप से कौन उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा इसे लेकर अभी किसी भी ग्रुप नेे नाम घोषित नहीं किए हैं। चुनावों को लेकर सभी ग्रुपों की बैठकों का दौर जारी है। 

 

मैडीकल फैकल्टी और आर्ट फैकल्टी से लड़ेगा गोयल ग्रुप :
अशोक गोयल ग्रुप ने चुनावों के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। सिंडीकेट चुनाव में मैडीकल फैकल्टी से अशोक गोयल व प्रो. राजेश गिल चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव मल्होत्रा और प्रवीण गोयल लैंगुएज फैकल्टी से चुनाव लड़ेंगे। 

 

प्रो. राजेश गिल डीन ऑफ आर्ट्स से भी लड़ सकती हैं। हालांकि पहले प्रो. गिल का मन चुनाव लडऩे का नहीं था पर अब गोयल ग्रुप ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। प्रो. राजेश गिल ने कहा कि  काफी सोच-विचार के बाद मैंने चुनावी रण में उतरने का मन बनाया है। मैडीकल और लैंगुएज फैकल्टी के लिए उम्मीदवारों के नाम नाम तय कर लिए गए हैं।  

 

वी.सी. ग्रुप :
वी.सी. ग्रुप से नवदीप गोयल, डी.ए.वी. ग्रुप से जगदीश मेहता व सतीश  शर्मा, बीजेपी ग्रुप संजय टंडन या सत्यपाल जैन, मुकेश अरोड़ा  प्रभजीत और रौनकी राम के नाम पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी कई अन्य और भी नाम हैं जो सामने आएंगे। सिंडीकेट चुनावों में फिर से प्रो. नवदीप गोयल, बी.सी. जोसन, गुरदीप शर्मा फिर मैदान में उतर सकते हैं। वहीं डी.पी.एस. रंधावा और प्रो. एम्युनल नाहर भी चुनाव लड़ सकते है। 

 

18 व 19 दिसंबर को होंगे सिंडीकेट चुनाव :
पंजाब यूनिवर्सिटी में सिंडीकेट चुनाव 17 व 18 दिसंबर के बजाय 18 व 19 दिसंबर को होंगे। इस दौरान सिंडीकेट, डीन, फैकल्टी सैकटरी के चुनाव होने तय है। हालांकि चुनावों का एक दिन का समय पोस्ट पोंड कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!