खिलाडिय़ों ने बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट में जीता कांस्य पदक

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 10:43 AM

the players won the bronze medal

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कालेज लांडरां के खिलाडिय़ों ने बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट ‘गतका’ में व्यक्तिगत खेलों में अपनी दमदार खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों के दौरान तीसरा स्थान प्राप्त किया है और कांस्य तगमा सी.जी.सी. की...

मोहाली(नियामियां) : चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कालेज लांडरां के खिलाडिय़ों ने बॉडी बिल्डिंग और मार्शल आर्ट ‘गतका’ में व्यक्तिगत खेलों में अपनी दमदार खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों के दौरान तीसरा स्थान प्राप्त किया है और कांस्य तगमा सी.जी.सी. की झोली में डाला हैं। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबले में कांस्य के मैडल जीत कर कालेज कैंपस पहुंचने पर सी.जी.सी. के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रैजिडैंट रशपाल सिंह धालीवाल ने जहां उनका स्वागत किया वहीं उन्हें 10-10 हजार रुपए के नकद इनाम से सम्मानित भी किया गया।  

 

इस संबंधित जानकारी देते हुए सी.जी.सी. के खेल विभाग के प्रमुख कमलदीप सिंह ने बताया कि ‘पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़’ में हुए बॉडी बिल्डिंग मुकाबलों में  90 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते  सी.जी.सी. के खिलाड़ी जगप्रीत सिंह ने देश की वकारी शिक्षा संस्थाओं के खिलाडिय़ों के साथ लोहा लेते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है और ऑल इंडिया स्तर पर कांस्य मैडल जीत कर सी.जी.सी. लांडरां के सिर को ऊंचा किया है।  

 

इसी तरह मार्शल आर्ट ‘गतका’ आधारित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के दौरान ‘गुरू काशी यूनिवर्सिटी’ तलवंडी साबो (बठिंडा) में हुए मुकाबले के दौरान सी.जी.सी. लांडरां के विद्यार्थी चितमनचीत सिंह ने पी.टी.यू. की तरफ से सी.जी.सी. का नेतृत्व करते सिंह सिंगल स्टिक व्यक्तिगत मुकाबले के दौरान तीसरा स्थान प्राप्त किया है और सी.जी.सी. की झोली में काशी का तगमा डाला है। सतनाम सिंह संधू और रशपाल सिंह धालीवाल ने सी.जी.सी. के इन विद्यार्थियों की प्राप्ति के संबंध में बताया कि हमें अपने प्लेयरों की काबलियत पर पूरा भरोसा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!