Edited By ,Updated: 25 Nov, 2015 01:29 AM
पंजाब यूनिवर्सिटी में सिंडीकेट फैकल्टी में बदलाव मामले में और बवाल उठ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फैकल्टी के बदलाव से नाराज कुछ सीनेटरों ने हाईकोर्ट में जाने का मन बना लिया है।
चंडीगढ़, (रश्मि): पंजाब यूनिवर्सिटी में सिंडीकेट फैकल्टी में बदलाव मामले में और बवाल उठ सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फैकल्टी के बदलाव से नाराज कुछ सीनेटरों ने हाईकोर्ट में जाने का मन बना लिया है। इनका कहना है कि नियमों को ताकपर रखकर फैकल्टी में बदलाव किया गया है। फैकल्टी को सीनेट में दो साल की सदस्यता के बाद बदला जा सकता है और इसके लिए बाकायदा नोटिस निकाला जाता है, जबकि कई सीनेट सदस्यों ने मनमर्जी से एप्लीकेशन देकर फैकल्टी सदस्य में बदलाव किया है। सूत्रों के हवाले से यह सब अशोक गोयल ग्रुप को कमजोर करने के लिए किया गया है, क्योंकि अशोक गोयल ग्रुप के पास मजबूत फैकल्टी थी। अशोक गोयल ग्रुप वी.सी. की आंखों को सुहाता नहीं है। ध्यान रहे कि गत रविवार को हुई सिंडीकेट बैठक में 17 में 10 फैकल्टी ने अपनी फैकल्टी में बदलाव कर लिया है। भले ही पी.यू. के वी.सी. कह रहे हो कि वह न्यूट्रल हैं। सूत्रों का कहना है कि यह सारी पॉलीटिक्स वी.सी. के निगरानी में हो रही है। सिंडीकेट के चुनावों के मद्देनजर यह पॉलीटिक्स हुई है।