दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

Edited By ,Updated: 09 Oct, 2015 10:44 PM

the two men fled by throwing acid on women

शहर के हरगोविंद नगर कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही दो महिलाओं पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने तेजाब से हमला कर...

चंडीगढ़: शहर के हरगोविंद नगर कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही दो महिलाओं पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने तेजाब से हमला कर फरारा हो गए। महिलाएं कुछ देर बाद घर पहुंची तो शरीर में बुरी तरह से जलन होने लगी। दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। 
 
जानकारी के अनुसार हरगोविंद नगर निवासी राजेश की पत्नी सरिता (35) अपनी पड़ोसन कंचन पत्नी रमेश अरोड़ा (50) के साथ गली में टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार 2 युवक वहां से गुजरे। उनमें से एक ने महिलाओं पर कोई गरम तरल पदार्थ फेंक दिया। शरीर में जलन का एहसास होने पर महिलाएं घर चली गई। कुछ देर बाद जलन अधिक बढ़ी तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
 
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं और उनके परिजनों से घटना का ब्यौरा लिया। थाना एसएचओ रामकुमार ने बताया कि हरगोविंद नगर में दो महिलाओं पर एसिड फेंकने की सूचना मिली थी। दोनों महिलाएं अस्पताल में दाखिल कराई हैं। महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!