PGGCG-11 में इस बार शुरू होंगे यह नए कोर्स

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 11:10 AM

this new course will be started in pggcg 11

इन दिनों स्कूल व कालेजों में एडमिशन का दौर जारी है। हर किसी की चाहत होती है कि उसे उसका पसंद का कालेज व स्कूल मिले।

चंडीगढ़(रोहिला) : इन दिनों स्कूल व कालेजों में एडमिशन का दौर जारी है। हर किसी की चाहत होती है कि उसे उसका पसंद का कालेज व स्कूल मिले। शहर के गर्ल्स कालेजों की बात करें तो सैक्टर-11 पोस्ट ग्रेजुएट गर्वमैंट कॉलेज फॉर गर्ल्स गर्ल्स की पहली पसंद होती है। इस बार पी.जी.जी.सी.जी.-11 में कुछ नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। 

 

ग्रैजुएशन कोर्स में ये हैं सीटें :

-बी.ए. में 800 सीटें। पी.यू. गाइडलाइंस के तहत होता है कॉलेज में दाखिला 

-बी.कॉम. में 140 सीटें। सैंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी तय की गई है।

-बी.सी.ए. कोर्स में 80 सीटें। सैक्टर-32 जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज को एडमिशन सैंटर बनाया गया है। 

-बीएस.सी. मैडीकल में 140 सीटें। एडमिशन सैंटर सैक्टर-10 डी.ए.वी. कालेज को बनाया है। 

-बीएस.सी. नॉन मैडीकल में140 सीटों के लिए सैंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत सैंटर गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमैन सैक्टर-26 तय किया गया है।

 

पोस्ट ग्रैजुएशन :

-एमकॉम में 40 सीटें हैं। कोर्स इसी सैशन से शुरू होना है  

-एम.ए. इंगलिश, इकॉनोमिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, म्यूजिक, डांस और सोश्योलॉजी आदि के लिए 30-30 सीटें हैं। एम.ए. फाइन आर्ट का कोर्स भी शुरू हो रहा है। 20 सीटें तय की गई हैं 

-एम.एससी. में बॉटनी, कैमिस्ट्री और जूलॉजी की 30-30 सीटें हैं। इस सैशन से नया कोर्स एम.एससी. आई.टी. शुरू होना है। 30 सीटें तय की गई हैं।

 

कॉलेज में चलाए जा रहे एड ऑन कोर्स :

-गाइडैंस एंड काऊंसलिंग-40 सीट

-डिजास्टर मैनेजमैंट-40 सीट 

-फलोरिक्लचरल एंड लैंड स्केपिंग-40 सीट

-वैब डिजाइनिंग एंड मल्टीमीडिया-40 सीट 

-मास मीडिया -40 सीट

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!