ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, कई रद्द और कई का रूट डायवर्ट, जानें शेड्यूल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 08:08 AM

train

अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपको अपना प्लान को बदलना होगा।

चंडीगढ़(लल्लन) : अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो आपको अपना प्लान को बदलना होगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने से वाली कई ट्रेनों को करीब 1 सप्ताह तक रद्द किया गया है। रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट्स को भी डायवर्ट किया गया है। 

 

रेलवे ने ट्रेनों को 17 मार्च से 25 मार्च तक रद्द करने का निर्णय लिया है। रद्द हुई ट्रेनों में ज्यादातर वे ट्रेनें हैं, जो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रोजाना चलती हैं और इनमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ये 1 सप्ताह तक रद्द रहेंगी। 

 

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जहां पहले केवल 4 ट्रेनों को रद्द किया था, अब यह आंकड़ा बढ़ गया है। रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-दप्पर के बीच रेल ट्रैक की डबलिंग का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया। 

 

यात्रियों की मुश्किलें अब बढऩे वाली हैं। पहले रेलवे ने चंडीगढ़-दप्पर के बीच में रेलवे ट्रैक की डबलिंग को लेकर 11 से 16 मार्च तक 3 ट्रेनों को चंडीगढ़-सहारनपुर और अंबाला के बीच रद्द करने का फैसला किया था।  

 

पहले 16 मार्च तक पूरा होना था काम :
चंडीगढ़-दप्पर के बीच में रेलवे ट्रैक की डबलिंग का कार्य पहले 16 मार्च तक चलना था। लेकिन अब इसकी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। 

 

कब से कब तक कौन-सी ट्रेनें रहेंगी रद्द :
ट्रेन नंबर              ट्रेन का नाम                                     कब रहेंगी रद्द
51531/54532    कालका-अंबाला पैसेंजर                      17 से 25 मार्च
04924/04923    चंडीगढ़-गौरखपुर हॉलीडे स्पेशल          22 और 23 मार्च
14095/14096    हिमालयन क्वीन                              17 से 25 मार्च
14795/14796    एकता एक्सप्रैस                                17 से 25 मार्च
12411/12412    चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रैस    17 से 25 मार्च
14503              श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रैस       16, 20, 23 मार्च
14504              श्री माता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रैस       17, 19, 21, 24 मार्च
12058/12057    जनशताब्दी एक्सप्रैस                         17 से 25 मार्च
12064               जनशताब्दी एक्सप्रैस                         17, 19, 21, 24 मार्च
12063               जनशताब्दी एक्सप्रैस                         18, 20, 23, 25 मार्च
14217                ऊंचाहार एक्सप्रैस                              16 से 24 मार्च
14218              ऊंचाहार एक्सप्रैस                                14 से 25 मार्च
15011            लखनऊ-चंडीगढ़ जंक्शन एक्सप्रैस            16 से 24 मार्च
15012            चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रैस            17 से 25 मार्च

 

इन ट्रेनों का बदला रूट :
-जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रैस-(19717/19718) : ट्रेन 16 से 24 मार्च तक कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से चलेगी
-चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रैस-(12983/12984) : ट्रेन 16, 18, 20, 23 मार्च और 17, 19, 21, 24 मार्च तक अंबाला जंक्शन से चलेगी
-फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रैस-(14614/14613) : ट्रेन 17 से 25 मार्च को लुधियाना स्टेशन जक चलेगी
-रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रैस-(12527/12528) : ट्रेन 19 मार्च को अंबाला से चलेगी
-चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रैस-(22355/22356) : ट्रेन 18 से 21 और 19 से 22 मार्च तक अंबाला जंक्शन से चलेगी
-चंडीगढ़ अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रैस-(12242/12241) : ट्रेन 17 से 25 मार्च से मोहाली रेलवे स्टेशन से चलेगी
-डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रैस-(15903/15904) : ट्रेन 16, 19, 23 और 18, 21, 25 मार्च तक अंबाला रेलवे स्टेशन से चलेगी
-कालका-बाड़मेर एक्सप्रैस-(14888/24888) :ट्रेन 16 से 24 और 17 से 26 मार्च तक बटिंडा से होकर चलेंगी
-कालका-दिल्ली पैसेंजर-(54303/54304) : ट्रेन 16 से 25 और 17 से 26 मार्च तक अंबाला कैंट से चलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!