Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:52 AM
बिहार व असम में अधिक बाढ़ के कारण इसका असर अब ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा हैं।
चंडीगढ़(लल्लन) : बिहार व असम में अधिक बाढ़ के कारण इसका असर अब ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा हैं। इसके कारण चंडीगढ़ व अंबाला से चलने वाली 5 ट्रेनों को 20 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ गाड़ी संख्या 15904 को भी रद्द किया गया है। डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 15903 को 18 अगस्त शुक्रवार को भी रद्द किया गया है। डी.आर.एम.अंबाला मंडल दिनेश कुमार का कहना है कि जिन यात्रियों की इस ट्रेन में बुकिंग हैं, उन्हें पूरा रिफंड किया जाएगा।