4 अक्तूबर से करें दक्षिण भारत की यात्रा, रेलवे ने किया स्पेशल इंतजाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 06:01 PM

travel to south india from 4th october

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से यात्रियों को दीपावली का तोहफा देते हुए दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए स्पैशल टूर का आयोजन किया जा रहा है। आई.आर.सी.टी.सी. चंडीगढ़ के इंचार्ज यशपाल ने बताया कि 4 से...

चंडीगढ़, (लल्लन यादव): इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आई.आर.सी.टी.सी.) की ओर से यात्रियों को दीपावली का तोहफा देते हुए दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए स्पैशल टूर का आयोजन किया जा रहा है। आई.आर.सी.टी.सी. चंडीगढ़ के इंचार्ज यशपाल ने बताया कि 4 से 15 अक्तूबर के बीच दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ट्रेन चलेगी। ट्रेन चंडीगढ़, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर के रास्ते होते हुए जयपुर जाएगी। स्पैशल ट्रेन की बुकिंग ऑनलाइन व आई.आर.सी.टी.सी. के ऑफिस से करवाई जा सकती है। 11 रातें एवं 12 दिन के इस स्पैशल टूर पैकेज के लिए यात्रियों से 11,340(इनक्लूसिव टैक्स) रुपए लिए जाएंगे। इस स्पैशल टूर पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर व रात का खाना और टूरिस्ट प्वाइंट तक ले जाने और वहां से लाने के लिए पिक एंड ड्राप सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। 

टूर के तीसरे दिन 7 अक्तूबर को टूरिस्ट पैसेंजर व श्रद्घालुओं को रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। रात को यात्रियों को यहीं ठहराया जाएगा। 8 अक्तूबर को यात्रियों को मदुराई स्थित मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। 9 अक्तूबर को त्रिवेंद्रम के मंदिर, 10 अक्तूबर को कन्याकुमारी के मंदिर व अन्य स्थानों, 11 अक्तूबर को ट्रेन त्रिउचिरापल्ली के मंदिरों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों को ले जाएगी। 12 अक्तूबर को त्रिरुपति के पद्मावती मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। ट्रेन 13 अक्तूबर को जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। 

यात्रियों को दी जाएंगी सुविधाएं : 
-ब्रेकफास्ट, लंच और डीनर नि:शुल्क मिलेगा। 
-टूर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी।
-यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते एक डाक्टर उपलब्ध रहेगा।
-यात्रियों को स्लीपर क्लास ट्रेन में ट्रैवल करवाया जाएगा। जिसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टायलेट व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!