एक करोड़ पांच लाख की पुरानी करंसी सहित दो गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 11:08 AM

two arrested including old one crore five lakh rupees

सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली ने नाके पर एक कार से 1 करोड़ 5 लाख की पुरानी करंसी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

खरड़ (रणबीर): सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली ने नाके पर एक कार से 1 करोड़ 5 लाख की पुरानी करंसी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाना सिटी खरड़ में धारा 420, 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सी.आइ.ए. स्टाफ मोहाली इंचार्ज इंस्पैक्टर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. रजिंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ लांडरां रोड स्थित शिवालिक सिटी के पास नाकाबंदी  कर रखी थी। इसी दौरान एक क्रेटा गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। 

 

इसमें सवार रविंद्र सिंह व कपिल ने खुद को फतेहाबाद जिला निवासी बताया। पुलिस ने गाड़ी में सवार रविंद्र सिंह के पास मौजूद एक ब्रीफकेस की जांच की तो उसमें से 1 करोड़ 5 लाख रुपए की पुरानी करंसी नोट बरामद किए। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। तफ्तीश के चलते एक अन्य राकेश कुमार जिला झज्जर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंद्र ने पहले भी जयपुर के अशोक नगर स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच से 860 करोड़ रुपए की डकैती मारने की कोशिश की थी। वहां भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस ने इनकम टैक्स व इंफोर्समैंट विभाग को अवगत करवा दिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!