PU UGC के फंड मिलने के इंतजार में

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 08:11 AM

ugc will give fund of panjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी को यू.जी.सी. से 30 करोड़ का फंड मिलने का इंतजार है।

चंडीगढ़(रश्मि हंस) : पंजाब यूनिवर्सिटी को यू.जी.सी. से 30 करोड़ का फंड मिलने का इंतजार है। जिससे पी.यू. की आर्थिक समस्या सुलझ सके और पी.यू. अपने स्टाफ को फरवरी और मार्च का वेतन दे सके। जानकारी के मुताबिक अभी तक पी.यू. के पास ग्रांट का 30 करोड़ रुपए नहीं आए हैं, जबकि कोर्ट ने यू.जी.सी. को 19 जनवरी को निर्देश दिए थे कि चार हफ्ते में 30 करोड़ की ग्रांट दे। यू.जी.सी. को दी गई समय सीमा 19 फरवरी खत्म होने जा रही है। 

 

वहीं पी.यू. के अधिकारियों का कहना है कि जजमैंट को यू.जी.सी. के पास डिलीवर होने में हफ्ता लग जाता है, तो उम्मीद है कि फंड पी.यू. को अगले सप्ताह मिल जाए। अगर पी.यू. को फंड नहीं मिलते हैं तो यह कोर्ट की अवमानना होगी। वहीं पी.यू. के  लिए फरवरी और मार्च का वेतन स्टाफ को देना मुश्किल हो जाएगा। 

 

ट्यूशन फीस बढ़ाने का लिया है फैसला : 
आर्थिक मंदी के चलते पी.यू. प्रबंधन ने ट्यूशन फीस बढ़ाने का फैसला लिया है। उधर, यू.जी.सी. से हर साल पी.यू. ने 12 फीसदी ग्रांट बढ़ाने की भी मांग की है। जिससे पी.यू. की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और पी.यू. को क भी फिर ग्रांट की समस्या आए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!