Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jun, 2017 09:50 AM
एक हफ्ते की राहत के बाद अब तापमान 40 डिग्री को छू रहा है।
चंडीगढ़ : एक हफ्ते की राहत के बाद अब तापमान 40 डिग्री को छू रहा है। मंगलवार शाम को सूरज ढलने से पहले आसमान पर छाए बादलों से लोगों की उम्मीद बंधी लेकिन तेज़ हवाओं के साथ उनकी उम्मीद भी टूट गई। शाम को मनो ऐसा लगा जैसे बस पानी बरसने ही वाला हो। हरियाणा के जिले में 15 मिनट हुई बारिश से मौसम सुवाहना तो हो गया लेकिन चंडीगढ़ वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।