चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस : फुटेज देख विकास बराला बोला - ये गाड़ी मेरी नहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 08:58 AM

varnika case

हरियाणा के आई.ए.एस. की बेटी की जबरन गाड़ी रोककर अपहरण कोशिश मामले में चंडीगढ़ पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज को अहम सबूत मान रही है लेकिन वीरवार को जब पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाकर गाड़ी की पहचान करवाने लगी तो विकास बराला ने कहा कि वह उसकी गाड़ी नहीं है।

चंडीगढ़(सुशील) : हरियाणा के आई.ए.एस. की बेटी की जबरन गाड़ी रोककर अपहरण कोशिश मामले में चंडीगढ़ पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज को अहम सबूत मान रही है लेकिन वीरवार को जब पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाकर गाड़ी की पहचान करवाने लगी तो विकास बराला ने कहा कि वह उसकी गाड़ी नहीं है। 

 

विकास बराला ने कहा कि वह किसी युवती का पीछा नहीं कर रहा था। वह अपने दोस्त आशीष के साथ पंचकूला जा रहा था। उस समय वह गाड़ी चला रहा था और आशीष साइड वाली सीट पर बैठा हुआ था। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस के पास जो सी.सी.टी.वी. फुटेज है उसमें यह पता नहीं लग रहा है कि ब्लैक और वाइट किस कंपनी की है और उन पर नंबर क्या लगा हुआ है। सी.सी.टी.वी. फुटेज साफ न होने के चलते चंडीगढ़ पुलिस आई.ए.एस. की बेटी का पीछा करना, जबरन रास्ता रोकना और अपहरण की कोशिश की केस अदालत में साबित नहीं कर पाएगी। 

 

विकास बराला ने कहा-अपहरण करना होता तो गाड़ी को टक्कर मारते :
पुलिस को मिली सी.सी.टी.वी. फुटेज में आरोपी कहीं भी गाड़ी रोकने की कोशिश करते या फिर गाड़ी खोलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा विकास ने कहा कि वह हैरान हो गए जब हाऊसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पी.सी.आर. कर्मियों ने गाड़ी रोककर उन्हें जिप्सी में बैठा लिया। विकास बराला ने पुलिस को बताया कि जिस समय उन्हें जिप्सी में बैठाकर पुलिस स्टेशन सैक्टर-26 लेकर आया गया उसकी थोड़ी देर बाद एक युवती अपने पिता के साथ आई और उन पर गाड़ी रोककर पीछा करने के आरोप लगाने लगी। 

 

विकास बराला ने पुलिस को कहा कि गाड़ी के पीछे जाना कोई जुर्म नहीं है। अगर उन्होंने आई.ए.एस. की बेटी का अपहरण करना होता तो गाड़ी में टक्कर मारकर उसे कहीं भी रोककर अपहरण कर लेते। बराला ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ एलांते मॉल से जूते बदलकर आ रहे थे लेकिन अचानक पंचकूला की तरफ जाने का कार्यक्रम बन गया था। वहीं सूत्रों से पता चला है कि चैनल पर चली सी.सी.टी.वी. फुटेज को देखकर हरियाणा आई.ए.एस. की बेटी भी अपनी गाड़ी पहचान करने से इंकार कर चुकी है। 

 

थाने के गेट बंद, सड़क के दोनों तरफ खड़े थे पुलिसकर्मी :
विकास बराला और आशीष के सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन की हवालात में होने के चलते पुलिस ने आम लोगों का पुलिस स्टेशन के अंदर आना मना कर रखा था। सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन के बाहर थाना पुलिस और आई.आर.बी. पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसके अलावा पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क को बंद करके दोनों तरफ पुलिसकर्मी तैनात कर रखे थे। इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 

टाइमलाइन :
10.05: डी.एस.पी. सतीश कुमार सैक्टर-26 पुलिस स्टेशन में पहुंचे।
10.53: एस.एस.पी. ईश सिंघल पुलिस स्टेशन में पहुंचे।
11.25:  वर्णिका कुंडू के पिता वी.के. कुंडू थाने में पहुंचे।
12.07: हरियाणा के आई.ए.एस. थाने से चले गए।
12:10: एस.एस.पी. भी पुलिस स्टेशन से चले गए।
1.58:  विकास बराला और आशीष को कोर्ट लेकर गई पुलिस।
2.20: दोनों आरोपियों को पुलिस जिला अदालत मेें लेकर पहुंची। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!