Edited By ,Updated: 23 May, 2017 09:57 PM
पी.जी.आई. गेट के बाहर सोमवार रात बस स्टॉप पर अकेली रो रही युवती को देख कैब चालक ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पी.जी.आई. चौकी पुलिस ने युवती का सैक्टर-16 अस्पताल में मैडीकल करवाया फिर उसे आशियाना छोड़ दिया।
चंडीगढ़, (सुशील): पी.जी.आई. गेट के बाहर सोमवार रात बस स्टॉप पर अकेली रो रही युवती को देख कैब चालक ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पी.जी.आई. चौकी पुलिस ने युवती का सैक्टर-16 अस्पताल में मैडीकल करवाया फिर उसे आशियाना छोड़ दिया। युवती ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और अपने माता-पिता से नाराज होकर चंडीगढ़ आई है।
कैब चालक हरप्रीत ने बताया कि सोमवार रात वह पी.जी.आई. आया था और इस दौरान उसकी नजर इस रो रही युवती पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार युवती मंदबुद्धि लग रही है।