Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 01:35 AM
सर्दी की पहली बारिश के बाद बुधवार तड़के शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। अधिक कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को लाइट जालकर ड्राइव करना पड़ा।
चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): सर्दी की पहली बारिश के बाद बुधवार तड़के शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। अधिक कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को लाइट जालकर ड्राइव करना पड़ा। पूरा दिन ठिठुरन ने अपना असर बनाए रखा। मौसम विभाग ने अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ ही रहेगा।
हालांकि वैस्टर्न डिस्ट्रबैंस के चलते मौसम में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। ड्यूटी अधिकारी का कहना है कि सुबह-शाम हल्की धुंध बनी रहेगी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।
न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार पिछले 2016 के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में ठंड ओर बढ़ेगी। वहीं शिमला में हुई बर्फबारी के चलते भी शहर में भी उसका असर देखने को मिलेगा।