सर्दी फिर लौटी : साल की पहली बारिश, 8 डिग्री लुढ़का पारा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 09:15 PM

winter returns again

नए साल की पहली बारिश से चंडीगढ़ का तापमान 8 डिग्री सैल्सियस लुढ़क गया। सोमवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस था तो वहीं मंगलवार को बारिश व ठंडी हवाओं के चलते 14 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला): नए साल की पहली बारिश से चंडीगढ़ का तापमान 8 डिग्री सैल्सियस लुढ़क गया। सोमवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस था तो वहीं मंगलवार को बारिश व ठंडी हवाओं के चलते 14 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार सुबह से शाम तक रूक-रूककर बारिश होती रही।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार सुबह भी बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान भारी गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सैल्सियस नीचे था, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

 मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 3.1 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है, जबकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 2 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!