Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 09:54 PM
बापूधाम में 32 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को फंदे से उतारकर सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चंडीगढ़ (सुशील राज): बापूधाम में 32 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को फंदे से उतारकर सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान ममता के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
ममता के परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद अक्सर उसकी बेटी के साथ झगड़ा होता था। इसी कारण बेटी ने आत्महत्या की है। सैक्टर-26 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह ममता का पति जब ड्यूटी से घर आया तो ममता ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।
पति ने जब खिड़की से अंदर देखा तो ममता ने फंदा लगा रखा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मकान की पहली मंजिल पर पहुंची और दरवाजा खोलकर ममता को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए। ममता की 11 साल पहले शादी हुई थी।