Edited By ,Updated: 20 Jun, 2016 08:56 AM
भारतीय साहित्य और आम जनमानस में आचार्य चाणक्य की नीतियों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इन्हें अपने जीवन में अपनाकर जीवन को सुखमय एवं सफल बना सकते हैं।
भारतीय साहित्य और आम जनमानस में आचार्य चाणक्य की नीतियों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इन्हें अपने जीवन में अपनाकर जीवन को सुखमय एवं सफल बना सकते हैं। आचार्य चाणक्य का अनुसरण करके साधारण बालक चंद्रगुप्त मगध का सम्राट बना था। उन्हें राजनीति कुशल, कूटनीति में संपन्न, अर्थशास्त्र के विद्वान माना जाता है। चाणक्य के अनुसार शक्तिशाली राजा ऐसी वस्तुअों को प्राप्त करता है जो राज्य की यश, प्रतिष्ठा, धन और दौलत में सहायक होती हैं।
बलवान लब्धलाभे प्रयातते।
अर्थात: जो राजा शक्तिशाली होता है, वह उन प्रदेशों और वस्तुओं को प्राप्त करने का प्रयत्न करता है, जो उसके राज्य को लाभ पहुंचाने वाले होते हैं और जिनसे उसके राज्य की श्री वृद्धि होती है।