एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत को 12 पदक

Edited By ,Updated: 09 Apr, 2017 10:39 AM

chess championship

भारतीय टीम ताशकंद में एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में 4 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर शीर्ष....

चेन्नई: भारतीय टीम ताशकंद में एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में 4 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीतकर शीर्ष पर रही।  यहां मिली जानकारी के अनुसार अकांक्षा हंगवाने (अंडर 18 लड़कियां), एरिगाइसी अर्जुन (अंडर 14 ओपन), जिष्हिता डी (अंडर 14 लड़कियां) और साहिथी वर्षीणी एम (अंडर 10 लड़कियां) ने स्वर्ण पदक जीते। 

साई विश्वेष सी (अंडर 18 ओपन), ज्योत्सना एल (अंडर 14 लड़कियां), रक्षिता रवि (अंडर 12 लड़कियां), बी सविता श्री बी (अंडर 10 लड़कियां) और एआर इलामप्रथी (अंडर 8 ओपन: को रजत पदक मिले।  कांस्य पदक रोहित कृष्णा एस (अंडर 12 ओपन), दिव्या देशमुख (अंडर 12 लड़कियां) और तन्मय जैन (अंडर 10 ओपन) की झोली में गए।  मेजबान उज्बेकिस्तान 10 पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!