Edited By ,Updated: 29 Apr, 2016 02:05 AM
आईपीएल सीजन-9 के 24वें मुकाबले में वीरवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 ओवर रहते ही 6 विकेट से हरा दिया।
नई दिल्ली: आईपीएल सीजन-9 के 24वें मुकाबले में वीरवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 ओवर रहते ही 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे किरोन पोलार्ड। पोलार्ड ने कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 17 बॉल में नाबाद 51 रन बना डाले, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। लेकिन पोलार्ड की इस सफलता में उनकी वाइफ जेना का भी बड़ा हाथ है।
जेना फिलहाल किरोन पोलार्ड और उनकी टीम मुंबई इंडियन्स को चीयर करने के लिए भारत में हैं। पोलार्ड और जेना ने 2012 में शादी की थी। 2012 के बाद से जेना लगभग हर विदेशी टूर पर पोलार्ड के साथ आती हैं। गौरतलब है कि जेना आईपीएल के दौरान भारत में हैं। पिछली बार भी वह आईपीएल के दौरान भारत में थीं।