T-20 वर्ल्ड कप का ऐलान: धोनी के संन्यास को लेकर सामने आया बड़ा बयान

Edited By ,Updated: 05 Feb, 2016 04:39 PM

mahinder singh dhoni sandeep patil australia world cup bcci

भारतीय चयनकर्ता प्रमुख संदीप पाटिल ने कहा है कि बोर्ड और चयनकर्ताओं को कोई अधिकार नहीं है कि वे किसी खिलाड़ी को यह कहें कि उसे कब संन्यास लेना है।

नई दिल्ली: भारतीय चयनकर्ता प्रमुख संदीप पाटिल ने कहा है कि बोर्ड और चयनकर्ताओं को कोई अधिकार नहीं है कि वे किसी खिलाड़ी को यह कहें कि उसे कब संन्यास लेना है। पाटिल ने विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा करने के बाद धोनी की कप्तानी पर पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए शुकवार को कहा‘‘ हमें उनकी कप्तानी में पूरा भरोसा है और टीम चुनने में उनके विचारों को ध्यान में लिया जाता है।’’
 
 
यह पूछने पर कि क्या यह विश्वकप धोनी के लिए आखिरी हो सकता है , पाटिल ने कहा‘‘ बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को कोई अधिकारी नहीं है कि वे किसी खिलाड़ी को संन्यास लेने के लिए कहें। यह फैसला हमेशा खिलाड़ी का होता है कि उसे कब संन्यास लेना है। ’’ उन्होंने कहा‘‘ जहां तक धोनी की कप्तानी की बात है हमें उनकी कप्तानी पर पूरा भरोसा है और विश्वकप में टीम का नेतृत्व करने के लिए वह सबसे सही व्यक्ति हैं।
 
विश्वकप के बाद क्या होता है यह उस समय देखा जाएगा। टीम चयन में किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सामूहिक फैसला लिया जाता है।’’ उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी एक संवाददाता सम्मेलन में जब धोनी से संन्यास के मुद्दे पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया था कि बेहतर होगा कि इस मामले पर कोई जनहित याचिका दायर कर दी जाए।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!