Edited By ,Updated: 02 May, 2016 01:51 AM
आईपीएल सीजन-9 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली: आईपीएल सीजन-9 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने आज 85 रनोंकी पारी के साथ टी-20 करियर के 6,000 रन पूरे किए।
रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे जबकि दुनिया के छठें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने टूर्नामेंट के 15वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। वह 6,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।
रोहित के अब 229 टी-20 मैचों की 218 पारियों में तीन शतक व 42 अर्धशतकों की मदद से कुल 6031 रन हो गए हैं।