Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 01:02 PM
जीवन को सुखमय एवं ध्येयपूर्ण बनाने के लिए, चाणक्य नीति में नाना विषयों का वर्णन सूत्रात्मक शैली से सुबोध रूप में प्राप्त होता है।
जीवन को सुखमय एवं ध्येयपूर्ण बनाने के लिए, चाणक्य नीति में नाना विषयों का वर्णन सूत्रात्मक शैली से सुबोध रूप में प्राप्त होता है। व्यवहार संबंधी सूत्रों के साथ-साथ, राजनीति संबंधी श्लोकों का भी इनमें समावेश होता है। आचार्य चाणक्य भारत का महान गौरव है और उनके इतिहास पर भारत को गर्व है।
श्लोक
नास्ति भीरो: कार्यचिन्ता।
भावार्थ: जो लोग कायर होते हैं, उन्हें कभी काम की चिंता नहीं होती और न ही किसी के जीवन-मरण की चिंता होती है। वे काम से बचने का कोई-न-कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं।