आज का गुडलक: श्री और शोहरत में वृद्धि के लिए करें अन्नपूर्णा पूजन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 07:25 AM

आज बुधवार दी॰ 08.11.17 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी व बुधवार के उपलक्ष में मां अन्नपूर्णा के पूजन व अनुष्ठान का विशेष महत्व है। शास्त्रनुसार देवी अन्नपूर्णा को सम्पूर्ण विश्व का संचालन करने वाली जगदंबा का ही रूप माना गया है। अन्नपूर्णा ही...

आज बुधवार दी॰ 08.11.17 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी व बुधवार के उपलक्ष में मां अन्नपूर्णा के पूजन व अनुष्ठान का विशेष महत्व है। शास्त्रनुसार देवी अन्नपूर्णा को सम्पूर्ण विश्व का संचालन करने वाली जगदंबा का ही रूप माना गया है। अन्नपूर्णा ही संपूर्ण संसार का भरण-पोषण करती हैं। अन्नपूर्णा का अर्थ है अन्न अर्थात धान्य की अधिष्ठात्री देवी। स्कंदपुराण के काशीखण्ड अनुसार भगवान शंकर गृहस्थ हैं व पार्वती उनकी गृहस्थी चलाती हैं। ब्रह्मवैव‌र्त्तपुराण के काशी रहस्य अनुसार भवानी अर्थात पार्वती ही अन्नपूर्णा हैं। मार्गशीर्ष माह में इनका व्रत सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाला है व इस का वैज्ञानिक महत्व भी है। इस समय कोशिकाओं के जेनेटिक कण रोग निरोधक होकर चिरायु व युवा बनाने में प्रयत्नशील होते हैं। इन दिनों किया गया षटरस भोजन वर्ष उपरांत स्वास्थ्य वृद्घि करता है। मार्गशीर्ष माह में अन्नपूर्णा का पूजन करने से यश व कीर्ति में वृद्घि होती है। अन्नपूर्णा की कृपा से कोई भी भूखा नहीं सोता है, सभी विपत्तियों से रक्षा होती हैं व घर में कभी अन्न-धान्य की कमी नहीं होती है। 


विशेष पूजन विधि: शिवालय जाकर देवी अन्नपूर्णा अर्थात पार्वती का विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीप करें, सुगंधित धूप करें, मेहंदी चढ़ाएं, सफ़ेद फूल चढ़ाएं। धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं तथा किसी माला से इन विशेष मंत्रों का 1-1 माला जाप करें।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 09:22 प्रातः 10:44 तक।


पूजन मंत्र: ह्रीं अन्नपूर्णायै नम॥

आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
बुधवार पर अभिजीत नहीं होता है।


आज का अमृत काल: आज नहीं है।


आज का राहु काल: दिन 12:04 से दिन 13:25 तक। 


आज का गुलिक काल: प्रातः 10:44 से दिन 12:04 तक।


आज का यमगंड काल: प्रातः 08:02 से प्रातः 09:23 तक।

यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
हारा।

आज का गुडलक दिशा: पूर्व।

आज का गुडलक मंत्र: ॐ अन्नरूपायै नमः॥ 

आज का गुडलक टाइम: दिन 14:00 से शाम 15:00 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: यश व किर्ति में वृद्धि हेतु देवी अन्नपूर्णा पर चढ़े मूंग गाय को खिलाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: विपत्तियों से रक्षा हेतु देवी अन्नपूर्णा पर चढ़ा नवधान पक्षियों के लिए रखें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: अन्न-धान्य की कमी से बचने हेतु देवी अन्नपूर्णा पर चढ़ा सूखा धनिया किचन में छुपाकर रखें। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!