आज का गुडलक: कैसे रुद्रावतार वीरभद्र करेंगे शत्रुओं का सफाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 07:10 AM

आज मंगलवार दि॰ 12.12.17 पर पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि व हस्त नक्षत्र होने के निमित बन रहे सौभाग्य योग में प्रथम रुद्रावतार वीरभद्र का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। शिव महापुराण, देवसंहिता व स्कंद पुराण में वर्णित शिव-पार्वती संवाद के अनुसार कालांतर...

आज मंगलवार दि॰ 12.12.17 पर पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि व हस्त नक्षत्र होने के निमित बन रहे सौभाग्य योग में प्रथम रुद्रावतार वीरभद्र का पूजन श्रेष्ठ रहेगा। शिव महापुराण, देवसंहिता व स्कंद पुराण में वर्णित शिव-पार्वती संवाद के अनुसार कालांतर में ब्रह्मदेव के पुत्र दक्षप्रजापति अपनी पुत्री सती व महादेव के विवाह से दुखी थे। दक्ष ने हरिद्वार के कनखल में महायज्ञ के आयोजन पर अपने दामाद महादेव को आमंत्रित नहीं किया। यज्ञ की बात ज्ञात होने पर सती बिना महादेव के ही वहां चली गई। अपने पिता के घर जब उन्होंने महादेव व स्वयं का अपमान अनुभव किया तो उन्हें क्रोधवश यज्ञवेदी में कूदकर अपनी देह त्याग दी। शास्त्र श्रीमद् भागवत के अनुसार सती के प्राण त्यागने से दु:खी महादेव ने उग्र रूप धारण कर क्रोध में अपने होंठ चबाते हुए बिजली व आग की लपट के समान दीप्त हो रही अपनी एक जटा उखाड़ कर पृथ्वी पर पटक दी। जिससे महाभयंकर वीरभद्र प्रकट हुए। महादेव की आज्ञा पर वीरभद्र ने महायज्ञ का विध्वंस कर व दक्ष को परास्त कर उसका मस्तक काटकर मृत्युदंड दिया। वीरभद्र के विशेष पूजन व उपाय से शत्रुओं का नाश होता है, मुश्किलें समाप्त होती हैं व मान-सम्मान प्राप्त होता है?


पूजन विधि: वीरभद्र या महादेव के चित्र का विधिवत दशोपचार पूजन करें। चमेली के तेल का दीपक करें, गुग्गल से धूप करें, लाल फूल चढ़ाएं। लाल चंदन चढ़ाएं, गुड का भोग लगाएं तथा लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र से का 1 माला जाप करें। 
पूजन के बाद भोग प्रसाद स्वरूप वितरित करें।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 08:25 से प्रातः 09:25 तक। 
पूजन मंत्र: ॐ ह्रौं हूं वं वीरभद्राय नमः॥


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:54 से दिन 12:35 तक।
आज का अमृत काल: दिन 13:01 से शाम 14:42 तक।
आज का राहु काल: दिन 14:48 से शाम 16:04 तक।
आज का गुलिक काल: दिन 12:14 से दिन 13:31 तक।
आज का यमगंड काल: प्रातः 09:41 से प्रातः 10:58 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास पश्चिम में है। अतः उत्तर व पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


वर्जित मुहूर्त: पाताल वासिनी भद्रा दिन 13:41 से रात 02:08 तक रहेगी, जिसमे शुभ कार्य वर्जित कहे गए हैं।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
लाल।
आज का गुडलक दिशा: दक्षिण।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ वीरभद्रेश्वराय नमः॥
आज का गुडलक टाइम: दिन 11:25 से दिन 12:25 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: मान-सम्मान की प्राप्ति हेतु वीरभद्र पर सिंदूर चढ़ाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: मुश्किलों से बचने हेतु शिवलिंग पर चढ़े मसूर पर्स में रखें।


महागुरु का महा टोटका: शत्रुता समाप्त करने हेतु लाल धागे में पिरोए 6 नीबू वीरभद्र पर चढ़ाएं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!