Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 12:05 PM
आज शुक्रवार दि॰ 29.12.17 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की ग्यारस के उपलक्ष्य में पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। इस एकादशी के देवता नारायण हैं। शास्त्रों के अनुसार वंशज के अभाव में पिंडदान नहीं होता, पितृ ऋण से मुक्ति नहीं मिलती, वंशज से ही इस लोक में यश...
आज शुक्रवार दि॰ 29.12.17 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की ग्यारस के उपलक्ष्य में पौष पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। इस एकादशी के देवता नारायण हैं। शास्त्रों के अनुसार वंशज के अभाव में पिंडदान नहीं होता, पितृ ऋण से मुक्ति नहीं मिलती, वंशज से ही इस लोक में यश व परलोक में शांति मिलती है। युधिष्ठिर के पूछने पर श्रीकृष्ण ने पौष पुत्रदा एकादशी के बारे में व्रतांत सुनाया। भद्रावती नगर में राजा सुकेतुमान व उनकी पत्नी शैव्या वंशज रहित थे। राजा रात-दिन लोक परलोक की चिंता में था। एक दिन चिंतित राजा दुखी मन से वन को चल दिया। राजा प्यास के मारे भटकने लगा उसे एक सरोवर दिखा उसी समय राजा के दाहिने अंग फड़कने लगे तथा उसे मुनि दिखाइ दिए। राजा ने मुनियों को प्रणाम किया। उस दिन पौष पुत्रदा एकादशी थी व मुनि विश्वदेव थे व इस सरोवर में स्नान करने आए थे। मुनियों ने राजा का हाल सुनकर उसे संतान देने वाली पुत्रदा एकादशी का व्रत करने के लिए कहा। कुछ समय बाद राज को पुत्र की प्राप्ति हुई। इस एकादशी के विधिवत पूजन व्रत व उपाय से संतान विद्वान बनती है, घर में लक्ष्मी का वास होता है तथा संतान संबन्धित सारे कष्ट दूर होते हैं।
विशेष पूजन विधि: नारायण का विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीप करें, चंदन से धूप करें, गुलाबी फूल चढ़ाएं, अबीर से तिलक करें, तुलसी पत्र चढ़ाएं, मखाने की खीर का भोग लगाएं तथा चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग प्रसाद स्वरूप वितरित करें।
पूजन मुहूर्त: प्रातः 10:00 से प्रातः 11:00 तक।
पूजन मंत्र: ॐ जगन्नाथाय नमः॥
आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त: दिन 11:59 से दिन 12:40 तक।
आज का अमृत काल: प्रातः 07:32 से प्रातः 09:20 तक।
आज का राहु काल: प्रातः 11:03 से दिन 12:19 तक।
आज का गुलिक काल: प्रातः 08:30 से प्रातः 09:47 तक।
आज का यमगंड काल: शाम 14:52 से शाम 16:08 तक।
यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास आग्नेय में है। अतः पश्चिम व आग्नेय दिशा की यात्रा टालें।
आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर: गुलाबी।
आज का गुडलक दिशा: वायव्य।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ सुधाप्रदाय नमः॥
आज का गुडलक टाइम: रात 22:00 से रात 23:00 तक।
आज का बर्थडे गुडलक: घर में लक्ष्मी के वास हेतु नारायण पर लक्ष्मी कौड़ी चढ़ाकर तिजोरी में रखें।
आज का एनिवर्सरी गुडलक: संतान के सौभाग्य हेतु भोजपत्र पर संतान का नाम लिखकर विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
गुडलक महागुरु का महा टोटका: संतान के कष्ट दूर करने हेतु नारायण पर 5 केले चढ़ाकर गरीबों में बांटे।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com