भगवान शिव नें माता सती का किया था त्याग!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 03:40 PM

after all why lord shiva had sacrificed his maa sati

हम सभी यह जानते हैं कि पार्वती जी भगवान शिव की दूसरी धर्मपत्नी थीं। हालांकि यह भी सत्य है कि पार्वती जी भगवान महाकाल की पहली धर्मपत्नी सती जी का ही रूप थीं और उन्होंने ही अपना अगला जन्म पार्वती जी के रूप में लिया था।

हम सभी यह जानते हैं कि पार्वती जी भगवान शिव की दूसरी धर्मपत्नी थीं। हालांकि यह भी सत्य है कि पार्वती जी भगवान महाकाल की पहली धर्मपत्नी सती जी का ही रूप थीं और उन्होंने ही अपना अगला जन्म पार्वती जी के रूप में लिया था। ऐसा कहा जाता है कि सती जी ने अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में अपना और अपने पति शिव जी का अपमान होते देख वहीं बीच सभा में बैठकर अग्नि में अपने शरीर का आत्मदाह कर लिया था लेकिन क्या आपको पता है कि इस घटना की जिम्मेदार भी स्वयं सती जी थीं। 

 

बहुत समय पहले जब त्रेतायुग में श्रीराम अपने भ्राता लक्ष्मण के साथ अपनी पत्नी सीता जी की खोज में लगे हुए थे। उसी समय कैलाश पर्वत पर माता सती अपने पति महादेव के साथ बैठी हुई थीं। उस समय उनके मन में एक सवाल आया कि श्रीराम जो स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं वे इस तरह एक स्त्री वियोग में वन में मारे-मारे क्यों फिर रहे हैं। यदि वे चाहें तो अवश्य ही रावण की लंका का पता लगाकर तुरंत उसे मार सकते हैं।

 

यही सवाल उन्होंने महाकाल अर्थात महादेव से पूछा। तब महादेव ने बताया कि हां, यह सत्य है कि प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं लेकिन उन्होंने पृथ्वी पर एक मनुष्य के रूप में जन्म लिया है इसलिए उन्हें भी अन्य मनुष्यों की तरह एक साधारण व्यक्ति की तरह सभी कष्टों से गुजरना होगा। तब सती जी ने कहा कि क्या मनुष्य रूप में भी उनके अंदर वह गुण मौजूद हैं जो भगवान विष्णु के अंदर समाए हुए हैं। 

 

तब महादेव ने उनकी शंका का समाधान करते हुए कहा कि हां, एक मनुष्य होते हुए भी श्रीराम उन सभी गुणों से परिपूर्ण हैं जो स्वयं श्रीहरि के अंदर मौजूद हैं। माता सती ने इस पर संदेह प्रकट करते हुए कहा कि मुझे तो यह संभव नहीं लगता क्योंकि यदि उनके अंदर वह कलाएं होतीं तो वे आज माता सीता की तलाश में वन-वन में भटक नहीं रहे होते।

 

तब माता सती ने निश्चय किया कि वे श्रीराम की परीक्षा लेंगी और उन्होंने अपने पति भगवान शिव से इसकी आज्ञा मांगी लेकिन शिव जी ने उन्हें समझने की कोशिश कि यह उचित नहीं है। श्रीराम स्वयं सच्चिदानंद हैं इसलिए उनकी परीक्षा लेना एक मूर्खता होगी लेकिन कई बार समझाने के बाद भी जब माता सती नहीं मानी तब मजबूरन महादेव ने माता सती को श्रीराम की परीक्षा लेने की इजाजत दे दी।


उसके बाद माता सती ने देवी सीता का रूप धारण किया और उसी रास्ते पर बैठ गईं जहां से थोड़ी ही देर में श्रीराम और लक्ष्मण गुजरने वाले थे। जब श्रीराम और लक्ष्मण वहां से गुजरे तब लक्ष्मण जी की नजर देवी सीता का रूप धारण की हुई माता सती पर पड़ी और लक्ष्मण उन्हें ही सीता समझकर प्रसन्न हो गए और उन्हें प्रणाम किया। जब थोड़ी देर बाद श्रीराम की नजर उन पर पड़ी तब उन्होंने हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कहा कि माता क्या आज आप अकेले ही वन विहार पर निकली हैं? मेरे प्रभु भगवान शिव कहां पर हैं।

 

यह सुनकर माता सती बहुत ही लज्जित हो गईं और अपने वास्तविक रूप में आते हुए उन्होंने श्रीराम और लक्ष्मण को देवी सीता की खोज में सफलता हेतु आशीर्वाद दिया एवं अपने गंतव्य कैलाश पर्वत को चली गईं। जब शिव जी ने उनसे पूछा कि क्या तुमने श्रीराम की परीक्षा ली थी तब माता सती ने उनसे कहा कि उन्होंने श्रीराम की कोई भी परीक्षा नहीं ली थी।

 

परंतु महादेव तो अंतर्यामी थे इसलिए उन्हें यह पता चल गया कि किस तरह माता सती ने देवी सीता का रूप धारण करके उनके प्रभु श्रीराम की परीक्षा ली थी। तब महादेव को इस बात का एहसास हुआ अब न ही वे माता सती को अपनी धर्मपत्नी मान सकते हैं और ना ही उनका त्याग कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने मन ही मन माता सती का पत्नी रूप में त्याग करते हुए उन्हें अपनी पुत्री के रूप में अपना लिया।


उस दिन माता सती ने जब देखा कि महादेव की कृपादृष्टि अब उन पर पहले जैसी नहीं रही तब उन्होंने इसका कारण ब्रह्मा जी से पूछा। उन्होंने कहा कि महादेव ने ध्यान से आपके सीता बनने के बाद श्रीराम की परीक्षा लेने का रहस्य जान लिया है इसलिए अब से वे आपको कभी अपनी पत्नी का दर्जा नहीं देंगे।

 

उसके बाद जब दुखी माता सती को अपने पिता दक्ष द्वारा किए जा रहे यज्ञ का पता चला तब उन्होंने अपने नाथ शिव जी से उस यज्ञ में जाने की आज्ञा मांगी परन्तु शिव जी यह जानते थे यदि माता सती उस यज्ञ में गईं तो वे अवश्य ही अपने शरीर का त्याग कर देंगी। इसलिए वे लगातार माता सती को यज्ञ में जाने से रोकते रहे लेकिन अंत में माता सती ने किसी की ना सुनी और यज्ञ में चली गईं। इसके उपरांत यज्ञ में अपने और अपने प्रभु शिव जी के बारे में गलत सुनकर उन्होंने वहीं पर आत्मदाह कर लिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!