वर्ना! इज्जत जाने में देर नहीं लगेगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Dec, 2017 03:10 PM

anmol vachan

यदि आप पति-पत्नी लड़ झगड़ कर ही जीवन गुजार रहे हैं तो आप यह समझ लें कि आप नरक में रह रहे हैं। आपको ऊपर जाकर नरक नहीं ढूंढना पड़ेगा।   —दर्शना भल्ला  नशे की आदत से तौबा कर लो। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आपका दिमाग ठीक काम करेगा। गलत रास्ते पर...

यदि आप पति-पत्नी लड़ झगड़ कर ही जीवन गुजार रहे हैं तो आप यह समझ लें कि आप नरक में रह रहे हैं। आपको ऊपर जाकर नरक नहीं ढूंढना पड़ेगा।   —दर्शना भल्ला 


नशे की आदत से तौबा कर लो। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आपका दिमाग ठीक काम करेगा। गलत रास्ते पर चलोगे तो बर्बादी निश्चित जानो।


आपको किसी ने सताया है। आप गुस्सा होने की बजाय उसे माफ कर देंगे तो रोगों से बच जाएंगे। नहीं तो आपके अंदर गुस्से का जहर घुलता रहेगा।  —राबर्ट एनराइट 


बेटी जब भी अपने पिता से कुछ मांगें तो या अल्लाह उस वक्त पिता की जेब खाली न हो, पैसों से भरी हो ताकि वह अपनी बेटी की इच्छा पूरी कर सके।


कर्जा लेने से पहले कई बार सोचो-यदि कर्जा चुकाने का कोई साधन न हो तो कर्जा मत लो वरना इज्जत जाने में देर नहीं लगेगी। —दर्शना भल्ला

 
सत्संग को संतों ने ज्ञान की सीढ़ी कहा है। हम सत्संग सुनते तो बहुत हैं, अभ्यास कम करते हैं। सत्संग में आकर ज्ञान की प्राप्ति होती है। सत्संग का अभ्यास करो।  —डा. दिव्यानंद, सरस्वती


भगवान शिव कहते हैं मेरे दर्शन करना चाहते हो तो मेरे बनाए इंसानों से प्यार करो, उन्हें गले लगाओ उन्हें भोजन कराओ और प्रसन्न करो। —गोस्वामी मृदुल कृष्ण


जो भगवान के आगे नृत्य करता है उसे फिर संसार में किसी के आगे नाचना नहीं पड़ता।


व्यक्ति को परिश्रम में लगे रहना चाहिए-परिश्रम में लगे रहोगे तो एक दिन शिखर तक पहुंच जाओगे। कर्म करते रहो, कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।    —भगवान कृष्ण


दुख आने पर घबराएं नहीं। धैर्य बनाए रखें। दुख सदा नहीं रहता। दुख में घबराने वाले कभी आगे नहीं बढ़ते, कठिनाइयां मनुष्य को चमकाती हैं।    —भगवान बुद्ध

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!