आज का गुडलक- मिलेगी कोर्ट केस और वाद-विवाद में विजय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 06:56 AM

august 15 good luck

मंगलवार दिनांक 15.08.17 भद्रपदा कार्तिगाई दीपम पर्व मनाया जाएगा। हर महीने मनाया जाने वाला कार्तिगाई दीपम तमिल संस्कृति का सबसे प्राचीन पर्व है। कार्तिगाई दीपम पर्व की उत्पत्ति कृतिका नक्षत्र से हुई है।

मंगलवार दिनांक 15.08.17 भद्रपदा कार्तिगाई दीपम पर्व मनाया जाएगा। हर महीने मनाया जाने वाला कार्तिगाई दीपम तमिल संस्कृति का सबसे प्राचीन पर्व है। कार्तिगाई दीपम पर्व की उत्पत्ति कृतिका नक्षत्र से हुई है। हर माह में जब चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में विचरते हैं तब मासिक कार्तिगाई दीपम पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यतानुसार परमेश्वर शिव ने विष्णु व ब्रह्मा को अपनी सर्वोच्चता सिद्ध करने हेतु प्रकाश की एक अंतहीन लौ में खुद को परिवर्तित कर लिया था।  इस पर्व में संध्या के समय तेल के दीपों की पंक्तियां घर व शिवालय में सजाई जाती हैं। कार्तिगाई दीपम पर्व के विशेष पूजन से व्यक्ति कोर्ट केस और वाद-विवाद में विजय प्राप्त करता है।


विशेष पूजन: शाम के समय शिवलिंग का पंचोपचार पूजन करें। चमेली के तेल का दीपक करें, गूगल धूप करें, लाल फूल चढ़ाएं, सिंदूर चढ़ाएं, गुड़ का भोग लगाएं व लाल चंदन की माला से यह विशिष्ट मंत्र जपें। गुड़ प्रसाद स्वरूप बांट दें।


विशेष मंत्र: क्लीं कीर्तिसागराय नमः शिवाय॥


विशेष मुहूर्त: शाम 18:59 से रात्रि 20:26 तक।


महूर्त विशेष
अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:58 से दिन 12:51 तक।


अमृत काल: रात 00:16 से रात 01:46 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - उत्तर। राहुकाल वास - पश्चिम। अतः उत्तर व पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
गुडलक कलर:
दक्षिण।


गुडलक दिशा: ईशान।


गुडलक टाइम: प्रातः 10:45 से दोपहर 12:25 तक।


गुडलक मंत्र: क्लीं कृत्तिवाससे नमः शिवाय॥


गुडलक टिप: ख्याती प्राप्ति हेतु शिवालय में चमेली के तेल के 3 दीप जलाएं।


गुडलक फॉर बर्थडे: काले शिवलिंग पर सरसों के तेल का दीपक करने से सफलता मिलेगी।


गुडलक फॉर एनिवर्सरी: दंपति द्वारा शिवालय में तिल के तेल से 7 दीप जलाएं, गृह क्लेश से मुक्ति मिलेगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!