पैसे की परेशानी से बचने के लिए रसोई में न करें ये Mistakes

Edited By ,Updated: 11 May, 2017 03:18 PM

avoid the trouble of money

वास्तुशास्त्रियों के अनुसार, व्यक्ति जिस स्थान पर रहता है वहां का वातावरण उसे अपने आगोश में लेकर प्रभावित करता है। जिससे उसमें नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आस-पास की

वास्तुशास्त्रियों के अनुसार, व्यक्ति जिस स्थान पर रहता है वहां का वातावरण उसे अपने आगोश में लेकर प्रभावित करता है। जिससे उसमें नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आस-पास की ऊर्जा का प्रभाव भाग्य को उज्जवल और मंद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घर का महत्वपूर्ण भाग रसोई, जहां अन्न की देवी अन्नपूर्णा और धन की देवी लक्ष्मी एकसाथ वास करती हैं। पैसे की परेशानी से बचने के लिए रसोई में नहीं करनी चाहिए यह गलतियां। भारतीय वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में दूध से घर में सुख और संपन्नता देखी जाती है। दूध उबल कर बाहर गिरने से व्यक्ति मनोविकास से पीड़ित हो सकता है। व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल की संभावना बढ़ती है। रिश्तेदारों में मतभेद होते हैं। पैसों का अक्समात खर्च होता है। घर के लोग बीमार रहने लगते हैं और घरेलू जीवन में संधि विच्छेद की संभावना बढ़ती है।


अब स्टैंडिंग किचन का ज़माना आ चुका है। अब लोग चकले (जिस पर रोटी बेली जाती है ) की बजाय रसोई की स्लैब पर ही रोटी बेल लेते हैं। जब ऐसे होगा तो बीमारी घर से नहीं निकलेगी। खुद को हैल्दी बनाए रखने के लिए अपनी रसोई में चकला जरूर रखो और उसका इस्तेमाल भी करो। चकला अगर पत्थर का हो तो सबसे बढ़िया। ध्यान रखें कि चकले के तीन पांव ज़रूर हों और वो भी उसी पत्थर में से हो जो चकले का है, यानी अलग से न जोड़े गये हों। अगर आप लकड़ी का चकला इस्तेमाल करती हैं तो वो भी तीन पांव का हो और एक ही लकड़ी का बना हुआ हो। भाव कि बिना पांव के और अलग से पांव जोड़े चकले का कोई लाभ नहीं। अगर आप अपनी रसोई में यह एक छोटा सा बदलाव कर लेती हैं तो देखिएगा कि आपके घर से बीमारी निकलनी शुरू हो जाएगी और धन में बढ़ोतरी होने लगेगी। धन की बढ़ोतरी होगी तो कहा जाता है रसोई में बरकत यानी भांत-भांत के पकवान बनेंगे।


श्री कृष्णा का मक्खन खाते हुआ चित्र रसोई घर में लगाना बहुत शुभ होता है। जिस स्थान पर श्रीकृष्ण का चित्र स्थापित हो वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


मां अन्नपूर्णा की कृपा चाहते हैं तो रसोई घर में पवित्रता व स्वच्छता बना कर रखें।


घर का मेन गेट और किचन आमने-सामने न बनाएं क्योंकि ये पाचन सम्बन्धी बीमारियों को जन्म देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। यदि किचन का स्थान परिवर्तन करना सम्भव ना हो तो दरवाजे पर चिक या परदा लगा दें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!