धार्मिक अौर वैज्ञानिक तरीके से फायदेमंद है ये चीज, आज ही करें उपयोग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 12:01 PM

camphor is beneficial of religious and scientifically

सफेद रंग की छोटी सी कर्पूर की टिकिया में बड़े-बड़े गुण समाएं हैं। पूजा-पाठ से लेकर तांत्र‌िक क्र‌ियाओं तक में इसका प्रयोग किया

सफेद रंग की छोटी सी कर्पूर की टिकिया में बड़े-बड़े गुण समाएं हैं। पूजा-पाठ से लेकर तांत्र‌िक क्र‌ियाओं तक में इसका प्रयोग किया जाता है। कर्पूर का प्रतिदिन उपयोग से घर की परेशानियां अौर दोष दूर होते हैं। 

देवी-देवताअों के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य मिलता है। वहीं भृगुसंहिता के अनुसार कर्पूर को जलाने से देवदोष अौर पितृदोष भी कम होते हैं। 

प्रतिदिन सुबह शाम कर्पूर को घी में भिगोकर जलाएं अौर सारे घर में उसकी सुगंध फैलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही घर में शांति बनी रहती है अौर बुरे सपने भी नहीं आते हैं। 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के जिस कोने में वास्तुदोष होता है, वहां कर्पूर जलाना चाहिए। प्रतिदिन ऐसा करने से वास्तुदोष का प्रभाव कम हो जाएगा। 

वैज्ञानिक शोध के अनुसार कर्पूर की सुगंध से जीवाणु, विषाणु रोग फैलाने वाले जीव खत्म हो जाते हैं। इससे वातावरण शुद्ध होता है अौर बीमारियां भी नहीं होती। इसके साथ ही घर में इसे जलाने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!