गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते समय न करें ये गलतियां

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Oct, 2017 11:11 AM

cautions while placed ganpati partima in house

कोई भी धार्मिक या शुभ कार्य करने से पहले प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी का पूजन किया जाता है। गणपति बप्पा को शुभ और मंगलकारी माना जाता है। श्री गणेश के पूजन से सुख-समृद्धि की ही प्राप्ति नहीं होती बल्कि वास्तुशास्त्र में भी बप्पा की महिमा का बड़ा महत्व है।...

कोई भी धार्मिक या शुभ कार्य करने से पहले प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी का पूजन किया जाता है। गणपति बप्पा को शुभ और मंगलकारी माना जाता है। श्री गणेश के पूजन से सुख-समृद्धि की ही प्राप्ति नहीं होती बल्कि वास्तुशास्त्र में भी बप्पा की महिमा का बड़ा महत्व है। वास्तु के अनुसार घर में श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और शुभता का आगमन होता है। यदि घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते समय थोड़ी सी भी भूल हो जाए तो शुभता अशुभता में बदल जाती है।

 गणपति बप्पा की फोटो 

PunjabKesari,Ganpati Bappa Photo, Ganpati Bappa image, गणपति बप्पा फोटो, गणपति बप्पा इमेज

गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान-

भगवान गणेश की प्रतिमा का मुंह दक्षिण दिशा की ओर न हो, ऐसा होने से घर या दुकान पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। घर में भगवान गणेश की बैठी मुद्रा में और दुकान या ऑफिस में खड़े गणपति की प्रतिमा रखनी चाहिए।

 

वास्तु के अनुसार घर में श्रीगणेश जी की अधिक प्रतिमा  को न रखें। इससे घर में अशुभता आगमन होता है।

 

श्रीगणेश की प्रतिमा में उनकी सूंड बाईं तरफ घुमी हो। दाईं तरफ की ओर मुड़ी हुई सूंड वाली गणपति की प्रतिमा की पूजा से मनोकामना देर से सिद्ध होती हैं।

 

गणपति को कभी भी तुलसी दल अर्पित नहीं करना चाहिए। 

 

बप्पा की प्रतिमा को घर में इस तरह से स्थापित करना चाहिए कि उनकी पीठ घर के किसी भी कक्ष की तरफ न हो। इससे घर में सदैव अशांति रहती है और सुख-समृद्धि का अभाव भी रहता है। 

 

इस तरह उत्तम नियम से प्रतिमा को स्थापित करने से गणपति प्रसन्न होते हैं और घर में शुभता का आगमान होता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!