चाणक्य नीति: खुशहाल जीवन के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 09:19 AM

chanakya niti

आचार्य चाणक्य कूटनीति के महान ज्ञाता थे। चाणक्य ने अपने जीवन से प्राप्त अनुभवों का संकलन किया, जिसे दुनिया चाणक्य नीति के नाम से जानती है। चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य कूटनीति के महान ज्ञाता थे। चाणक्य ने अपने जीवन से प्राप्त अनुभवों का संकलन किया, जिसे दुनिया चाणक्य नीति के नाम से जानती है। चाणक्य नीति में ज्यादातर बातें केवल आदर्श से प्रभावित नहीं हैं, उनमें यथार्थ की स्पष्ट झलक भी दिखाई देती है। उनकी नीतियों पर अमल करके व्यक्ति खुशहाल जीवन यापन कर सकता है। 

 

* जिस व्यक्ति के पास दया अौर धर्म नहीं है उसे अपने से दूर करो। जिस गुरु के पास अध्यात्मिक ज्ञान नहीं है उसे दूर करो। इसके अतिरिक्त जिस पत्नी के चेहरे पर सदैव घृणा हो अौर जिन संबंधियों अौर मित्रों के पास प्रेम नहीं हैं उनसे दूरी बनाकर रहें। 

 

* चाणक्य के अनुसार इन 6 बातों पर हमेशा गौर करना चाहिए। ये बातें हैं- सही समय, अच्छा मित्र, सही ठिकाना, रुपए कमाने के सही साधन, पैसे खर्चा करने के सही तरीके और आपके 
उर्जा स्रोत।

 

* शरीर स्वस्थ अौर व्यक्ति के नियंत्रण में हो तो उसी समय आत्मानुभूति का उपाय कर लेना चाहिए।

 

* किसी कमजोर व्यक्ति से शत्र्रुता करना अधिक खतरनाक है क्योंकि वह उस समय वार कर सकता है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं कर सकते।

 

* किसी के अधीन रहना कष्टकारी है परंतु दूसरे के घर में रहना उससे भी अधिक कष्टदायी होता है। 

 

* व्यक्ति को आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए पहले से ही धन का संचय कर लेना चाहिए। उसे धन-संपति त्याग कर भी पत्नी की रक्षा करनी चाहिए। यदि बात आत्मा सुरक्षा का आए तो उसे धन अौर पत्नी दोनों को कम समझना चाहिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!