श्रीकृष्ण के इन मंत्रों का करें जाप, होगी शुभ फलों की प्राप्ति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 03:15 PM

chant these mantras of lord shri krishna will give prosperity in life

वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में श्रीकृष्ण से संबंधित कई मंत्र दिए गए हैं, लेकिन उनमें से कुछ एेेसे खास मंत्र है, जो अति प्रचलित है। इनकी खासियत यह है कि यह उच्चारण में बेहद सरल है। लेकिन इनका जाप से पूर्व ''ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम'' मंत्र का जाप करना...

वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में श्रीकृष्ण से संबंधित कई मंत्र दिए गए हैं, लेकिन उनमें से कुछ एेेसे खास मंत्र है, जो अति प्रचलित है। इनकी खासियत यह है कि यह उच्चारण में बेहद सरल है। लेकिन इनका जाप से पूर्व 'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम' मंत्र का जाप करना बहुत अनिवार्य माना जाता है। मान्यता अनुसार इस के जाप न करने से व्यक्ति को किसी और मंत्र के उच्चारण करने के फल प्राप्त नहीं होता। तो आईए जानें उन मंत्रों के बारे में-


मंत्र
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।। 
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।


इस मंत्र के उच्चारण से पहले पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। स्नान पश्चात्य कुश के आसन पर बैठकर सुबह और शाम संध्या वंदन के समय उक्त मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र  से जीवन में कभी किसी भी प्रकार का संकट नहीं आता।


मंत्र
ॐ नमः भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।


इस मंत्र का जाप संकटकाल में दोहराया जाता है। जब कभी भी व्यक्ति को आकस्मिक संकट का सामना करना पड़ता है तो तुरंत ही पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ उक्त मंत्र का जाप कर संकट से मुक्ति पाई जा सकती है।


मंत्र
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।


इस मंत्र को निरंतर दोहराते रहना चाहिए। उक्त मंत्र को चलते-फिरते, उठते-बैठते और कहीं भी किसी भी क्षण में दोहरा सकते हैं, इससे श्रीकृष्ण से जुड़ाव बना रहता है। इस तरह से कृष्ण का निरंतर ध्यान करने से व्यक्ति कृष्ण धारा से जुड़कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग पुष्ट कर लेता है।


इन मंत्रों के महत्व को समझते हुए जो व्यक्ति अन्य की ओर अपना मन नहीं लगाता वह कृष्ण की शरण में होता है, अर्थात जो कृष्ण की शरण में है उसे किसी भी प्रकार से रोग और शोक सता नहीं सकते।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!