चाणक्य नीति: इन बातों का पता होगा तो सफलता निश्चित होगी आपकी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 02:30 PM

chnkya neeti for success in hindi

अधिक परिश्रम करने पर कभी-कभी व्यक्ति को कुछ कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ता है। तो यदि व्यक्ति चाणक्य द्वारा बतीई गई कुछ बातों को अपनाए तो वह अपने जीवन में सफलता पा सकता है। तो आईए जानें वो महत्वपूर्ण बातें-

अधिक परिश्रम करने पर कभी-कभी व्यक्ति को कुछ कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ता है। तो यदि व्यक्ति चाणक्य द्वारा बतीई गई कुछ बातों को अपनाए तो वह अपने जीवन में सफलता पा सकता है। तो आईए जानें वो महत्वपूर्ण बातें-


समय
चाणक्य के अनुसार सफल वही है जिसे इस प्रश्न का उत्तर हमेशा मालूम रहता है कि समय कैसा चल रहा है। समझदार व्यक्ति जानता है कि वर्तमान समय कैसा चल रहा है। अभी सुख के दिन हैं या दुख के। यदि सुख के दिन हैं तो अच्छे कार्य करते रहें और यदि दुख के दिन हैं तो अच्छे कामों के साथ धैर्य बनाए रखें। 


शक्ति
सबसे जरुरी बात ये कि हमें अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। हमें मालूम होना चाहिए कि हम क्या कर सकते हैं। हमें वही काम करना चाहिए। जिसे लगे कि हां हम इसे कर सकते हैं। यदि शक्ति से अधिक काम हम हाथ में ले लेंगे तो असफल होना तय है।


सच्चे मित्र 
हमें मालूम होना चाहिए कि हमारे सच्चे मित्र कौन हैं और कौन कपटी है। यूं कहलें मित्रों के वेश में शत्रु कौन-कौन है। मित्रों के वेश में छिपे शत्रु का पहचाना बहुत जरूरी है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि सच्चे मित्र कौन हैं, क्योंकि सच्चे मित्रों की मदद लेने पर ही सफलता मिल सकती है।


किसके अधीन हैं
हमें अपने कंपनी में काम करते हुए वहां की जरुरत को भी ध्यान में रखना चाहिए। साथ ही इस बात पर भी गौर चाहिए कि हमारा प्रबंधक, कंपनी, संस्थान या बॉस हमसे क्या चाहता है। हमने वो काम करना चाहिए जिससे संस्थान को लाभ मिलता हो।


यह देश कैसा है 
तात्पर्य यह है कि हम जहां काम कर रहे हैं वो जगह कैसी है, वहां के हालात कैसे हैं। कार्यस्थल पर काम करने वाले लोग कैसे हैं। इस बात का ध्यान रखना जरुरी है। 


हमारी आय और व्यय की सही जानकारी
व्यक्ति को अपनी आय और व्यय का पता होना चाहिए। जो लोग आय से अधिक खर्च करते हैं, वे परेशानियों में अवश्य फंसते हैं। धन-संबंधी सुख पाने के लिए कभी आय से अधिक व्यय नहीं करना चाहिए।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!