राशिफल: चंद्र-मंगल बना रहे हैं नव-पंचम योग किस राशि का मिटेगा आर्थिक बोझ

Edited By ,Updated: 14 Nov, 2016 11:06 AM

daily horoscope  mars trines with moon  which zodiac will shine soon

दैनिक शुभाशुभ: 15.11.16 मंगलवार चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र,

दैनिक शुभाशुभ: 15.11.16 मंगलवार चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति आर्थिक बोझ से मुक्ति के हनुमान मंदिर में पीपल के पत्तों की माला चढ़ाएं। 

 

मेष: कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें रेपुटेशन बिगड़ सकती है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


मिथुन: नया काम प्रारंभ करने से बचें। अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नेगेटिव विचार मन में घर करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व,  शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: जीवनशैली में वैभव आएगा। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सिंह: स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आयेंगे। असफलता से हताशा आएगी। कर्मठता सफलता कि कुंजी है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कन्या: विवाद के योग हैं अतः शांत रहें। आकस्मिक खर्च होंगे। विद्यार्थियों कि पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात पर आनंदित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 


तुला: तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। आय साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


वृश्चिक: आलस्य त्याग समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नए कार्य को प्रारंभ करने के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: असमंजस वश निर्णय नहीं ले पाएंगे। परिजनों संग मनमुटाव होगा। कार्य असफलता से निराशा होगी। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: प्रोफैशन में प्रतिष्ठा वृद्घि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें शारीरिक चोट लगने के योग हैं। स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कुंभ: मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फंसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मीन: प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवावर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नये व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!