राशिफल: संडे बनेगा मस्त डे, खुशियों की सौगात से भरेगा खास राशि का घर-आंगन

Edited By ,Updated: 25 Mar, 2017 12:18 PM

daily rashifal  horoscope news

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सौभाग्य प्राप्ति हेतु धर्म स्थल में

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सौभाग्य प्राप्ति हेतु धर्म स्थल में फल चढ़ाकर गरीब बच्चों में बाटें।

 

मेष: व्यवसाय में अपेक्षित सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। घर की सजावट में नयापन लाएंगे। रमणीय स्थान पर प्रवास रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


वृष: नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार के अनुकूल वातावरण बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मिथुन: बाहरी खान-पान से स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। अध्ययन में रुची बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं अमल में लाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: नए संबंधों में भावनाशील रहेंगे। मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। क्रोध पर संयम रखें।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


सिंह: धन का आयोजन करें। व्यावसायिकों को इम्प्लाइज से लाभ होगा। धन प्राप्ति से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। अच्छे खानपान से खुशी मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


कन्या: शॉपिंग आनंददायी रहेगी। कला के प्रति अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास से आनंदित रहेंगे। प्रतिस्पर्द्धियों पर विजय मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


तुला: प्रॉपर्टी के दस्तावेज हेतु सावधान रहें। मां का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। पारिवारिक तकरार होगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में ध्यान लगेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


वृश्चिक: गृहस्थी से कलह समाप्त होगी। स्थिर संपत्ति से जुड़े मसले सुलझेंगे। भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व  शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


धनु: संयमित वाणी से मनमुटाव टलेगा। आध्यात्मिक विचारों में मन लगेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


मकर: कार्यों में विघ्न आएंगे। गृहस्थ में उग्रता रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। परिजनो हेतु धन खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


कुंभ: धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। धार्मिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी। हर काम सरलतापूर्वक संपन्न होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मीन: व्यावसायिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मनोहर स्थल पर प्रवास होगा। मित्रों से लाभ होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!