राशिफल: मंगल जल्द करेंगे परिवर्तन, भाई दूज पर किस राशि का बढ़ेगा रिश्तों का कनैक्शन

Edited By ,Updated: 30 Oct, 2016 02:30 PM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ: 01.11.16 मंगलवार चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 8

दैनिक शुभाशुभ: 01.11.16 मंगलवार चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति आपसी रिश्तों में मिठास हेतु हनुमान मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।
    
मेष: कैरियर में अवसर प्राप्त होंगे। जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

वृष: काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक काम बनेंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मिथुन: कांफिडेंस से कार्य पूर्ण होंगे। विरोधियों की सक्रियता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

कर्क: कार्यों में रुकावटें आएंगी। ठोस निर्णय लेंगे। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

सिंह: काम में मन नहीं लगेगा। बुद्धिमत्ता से समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु केंद्रित रहेंगे। रोजगार में व्यस्त रहेंगे। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। पार्टनर से मधुरता बनेगी। कार्य सहयोग मिलेगा। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। भविष्य हेतु योजनाएं बनाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

तुला: स्वास्थ्य परेशानी होगी। गृह परिवर्तन चिंतित करेगा। परिजनो के रोगों से परेशान होंगे। सफलता उत्साहित करेगी। रोजगार में लाभ होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृश्चिक: स्वभाव में नीरसता रहेगी। रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। किसी की बातों से उलझन पैदा होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

 

धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। दांपत्य सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मकता से हतौत्साहित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मकर: पार्टनर रोगग्रस्त होगा। आखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेमी से मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंका रहेगी। भूल स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। मानसिक विचारों से ग्रस्त रहेंगे। सृजनात्मकता से लाभ होगा। पैंडिंग वर्क समयानुसार पूर्ण होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

मीन: नकारात्मकता त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। इच्छाएं सिद्ध होंगी। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!