राशिफल: गुरु-चंद्र का षटाष्टक योग किस राशि के लिए लाएगा गृहक्लेश की स्थिति

Edited By ,Updated: 09 Nov, 2016 03:10 PM

daily rashifal

दैनिक शुभाशुभ: 10.11.16 गुरुवार चंद्र कुंभ राशि व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग नारंगी,

दैनिक शुभाशुभ: 10.11.16 गुरुवार चंद्र कुंभ राशि व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति गृहक्लेश से बचने के लिए दही में हल्दी मिलाकर भगवान लक्ष्मी नारायण पर चढ़ाएं।

 

मेष: यात्राओं पर खर्च बढ़ेगा। महत्वपूर्ण समय का लाभ उठाएं। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। विरोधी वर्ग परेशानियां खड़ी करेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृष: दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। दौड़-भाग व परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों में निश्चित वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मिथुन: घरेलू क्लेश परेशान करेंगे। ग्रह स्थिति खर्चीली साबित होगी। कारोबार में विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा। सावधान रह कर काम करें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक। 

 

कर्क: सुविधा-लग्जरी के साधन प्राप्त होंगे। अकस्मात लाभदायक कार्य कि पूर्णता पर मन प्रसन्न होगा। दुर्भाग्य से निश्चित मिलेगी मुक्ति। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सायं 0600 से सायं 0730 तक।


सिंह: शारीरिक कष्ट के कारण हुए खर्च से दुखी रहेंगे। करियर के मामलात में नई रणनीति अपनानी पड़ेगी। नियोजित योजनाओं पर अमल करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 0900 से सुबह 1030 तक।


कन्या: स्थायी व्यवसाय से लाभ होगा। बुजुर्गों की सेवा में रूचि बढ़ेगी। दोपहर बाद प्रयास निरर्थक रहेंगे। मानसिक असंतोष व धनहानि के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक। 


तुला: व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति मदद करेगा। कठिन काम में सफलता मिलेगी। लक हर काम में साथ देगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक। 


वृश्चिक: नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। सुझबुझ से किए कार्य सफल रहेंगे। शुभ कार्य की योजना बनेगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम,  शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


धनु: साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। अटके हुए कार्य बनेंगे। जीवन में उत्साह बना रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मकर: घर के रख-रखाव का कार्य होने के संकेत हैं। अचानक काम लटकने से परेशान रहेंगे। व्यक्ति विशेष के सहयोग के बावजूद काम नहीं बनेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कुंभ: करियर में प्रगति से धन लाभ होगा। अधिकारी वर्ग कामकाज की सराहना करेंगे। चंचल मन को कंट्रोल करें। अनावश्यक विवादों से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मीन: लंबित कार्यों कि पूर्णता से खुशी बढ़ेगी। धन कोष की वृद्धि के साथ ही लाइफस्टाइल पर खर्चा बढ़ेगा। प्रोफैशनल सक्सैस मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!