भविष्यफल: शरद पूर्णिमा के बाद शुक्र देंगे विलासिता का वरदान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 10:14 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 06.10.17, चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 06.10.17, चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: विलासिता में वृद्धि के लिए लक्ष्मी मंदिर में रातरानी का इत्र चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॐ कामलक्ष्म्यै नम:॥ इस मंत्र से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: उत्साहवर्धक न्यूज मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धन लाभ के योग हैं। अकस्मात अव्यय से परेशान होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी-प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे।सजग होकर सही मौके का इंतज़ार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।


सिंह: अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इंनकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कन्या: रोज़गार में तारीफ़ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभांवित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


तुला: परिजानों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। मन चिंतित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृश्चिक: सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे। शुभ कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहाय रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का तत्काल प्रतिफल मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


धनु: सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मकर: इमोशनल इच्छाएं निश्चित पूर्ण होगी । रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आस-पास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने की कोशिश करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!