शनिवार के दिन इन चीजों की खरीददारी, बना देगी कंगाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 03:24 PM

do not buy these things on saturday

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विधान है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं उसे रंक से राजा बना देते

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विधान है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव जिस पर प्रसन्न हो जाते हैं उसे रंक से राजा बना देते हैं। लेकिन जिस पर उनकी कुदृष्टि पड़ जाती है, उसे राजा से रंक बनते देर नहीं लगती है। शनिदेव को शनिवार के दिन सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन खरीदने से वे रुष्ट हो जाते हैं। शनिदेव के क्रोधित होने से दुर्भाग्य का साया व्यक्ति के सिर पर मंडराता रहता है। 

शनिवार के दिन भूलकर भी लोहा या इससे बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिएं। 

शनिवार को नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। 

शनिवार के दिन सरसों का दान किया जाता है। इस दिन सरसों का तेल या सरसों के दाने नहीं खरीदने चाहिएं।

इस दिन लकड़ी खरीदना भी शुभ नहीं होता है। 

बैंगन, काले तिल या काली मिर्च शनिवार को भूलकर भी न खरीदें। 

शनिदेव को काले रंग की चीजें अर्पित की जाती हैं। इसलिए इस दिन जूते या काले वस्त्र न खरीदें।

बादाम अौर नारियल खरीदने के लिए भी शनिवार का दिन उपयुक्त नहीं है।

इसके अतिरिक्त किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक समान या छाता शनिवार के दिन न खरीदें। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!