शुक्रवार करें ये उपाय: मां लक्ष्मी भर देंगी तिजोरी, बरसेगा धन वैभव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 03:35 PM

do these measure on friday

प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है वह सुख-शांति से जीवन यापन करे। उन्हें अौर उनके परिवार को जीवन की सभी सुख-सुविधाएं मिलें। जिसके लिए वे दिन-रात कड़ी मेहनत

प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है वह सुख-शांति से जीवन यापन करे। उन्हें अौर उनके परिवार को जीवन की सभी सुख-सुविधाएं मिलें। जिसके लिए वे दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन कहीं न कहीं कुछ कमी रह जाती है, जिससे व्यक्ति को उसकी मेहनत के अनुसार धन अौर वैभव नहीं मिलता, जिसकी वह चाहत रखता है। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। देवी लक्ष्मी कर्म अौर कर्त्तव्य का पालन करने वाले पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं। शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से तिजोरी सदैव भरी रहती है और बरसता है धन वैभव। 

शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करें। ये सब पूर्ण श्रद्धा से करें, मन में किसी प्रकार का लालच नहीं होना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी अौर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। 

शुक्रवार शाम को गाय के घी का दीपक ईशान कोण में प्रज्वलित करें। दीपक में रुई की जगह लाल रंग के धागे का प्रयोग करें। दीपक में थोड़ा केसर भी डालें। ऐसा हर शुक्रवार को करना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन व सुख की प्राप्ति होती है। 

एक पीला वस्त्र लेकर उसमें कौड़ी, केसर, हल्दी की गांठ, चांदी के सिक्के बांधकर घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने लगेगी। 

शुक्रवार के दिन 3 कुवांरी लड़कियों को घर बुलाकर खीर खिलाएं। उसके बाद उन्हें दक्षिणा अौर वस्त्र दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्त पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इसके साथ ही धन वैभव की भी प्राप्ति होती है। 

गरीबों, जरूरतमंदों को दान देने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सफेद रंग की वस्तुएं या खाने की चीजें दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। 

शुक्रवार के दिन गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें। उसके बाद उस दूध से पूरे घर में छींटे दें। फिर इस श्रीयंत्र को तिजोरी में रख देने से धन में वृद्धि होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!