गुरुवार के दिन करें ये उपाय, धन के साथ विवाह के भी बनेंगे योग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 11:17 AM

do these measure on thursday

कई बार लोग अधिक मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण व्यक्ति अौर उसके पारिवारिक सदस्यों को परेशानी

कई बार लोग अधिक मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण व्यक्ति अौर उसके पारिवारिक सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गुरुवार बृहस्पतिदेव की पूजा का विधान है। वहीं गुरु ग्रह दोष को कारण विवाह में बाधा आती है। गुरु दोष शांति के कुछ उपाय करके इन समस्याअों को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता अौर धन-धान्य की प्राप्ति होती है। 

गुरुवार के दिन नहाने की बाल्टी में चुटकी भर हल्दी डाल स्नान करें। इसके बाद ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करते हुए केसर का तिलक लगाएं अौर केले के पेड़ पर जल अर्पित कर धूप-दीप करें। 

हर गुरुवार को भगवान शिव को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे कुंडली में ग्रह दोष दूर होते हैं। 

गुरुवार के दिन व्रत रखें अौर पीले वस्त्र धारण करें। इस दिन बिना नमक का भोजन खाएं, प्रयास करें कि इस दिन खाले में पीली रंग की वस्तुअों का सेवन किया जाए। ऐसा करने से गुरु दोष शांत होता है। 

गुरुवार के दिन सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

बृहस्पति देवता की प्रतिमा या फोटो में पीले रंग के वस्त्र पर विराजित करें अौर उनका पूजन करें। पूजा में पीले चावल, केसरिया चंदन, पीले फूल, प्रसाद में चने की दाल अौर गुड का उपयोग करना शुभ होता है। 
 

प्रतिदिन गुरु मंत्र का 108 बार तप करें। मंत्र- ऊं बृं बृहस्पते नम:|

गुरुवार के दिन गरीब व्यक्ति या किसी मंदिर में जाकर पीली वस्तुअों का दान करने से बृहस्पतिदेव प्रसन्न होते हैं। 

गुरुवार के दिन केले के वृक्ष के नीचे घी का दीपक प्रज्वलित करें। इसके साथ ही प्रतिदिन माता-पिता, अपने बड़ों अौर गुरुजनों के चरण छूकर आशीर्वाद लें। 

गुरुवार के दिन गाय को आटे के दो पेडों पर हल्दी लगाकर खिलाएं। इसके साथ ही थोड़ा सा गुड़ व चने की पीली दाल भी गाय को खिलाना शुभ होता है। इससे लड़का-लड़की का शीघ्र विवाह होता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!