घर से निकलते वक्त करें ये उपाय और नाकामयाबी को कहें बॉय-बॉय

Edited By ,Updated: 07 Mar, 2017 03:06 PM

do these measures while leaving home

शास्त्रों के अनुसार, घर से निकलते वक्त अथवा यात्रा के लिए जाना हो तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे की

शास्त्रों के अनुसार, घर से निकलते वक्त अथवा यात्रा के लिए जाना हो तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे की आपकी यात्रा बिना किसी विध्न-बाधा के सफल हो जाए। कई बार बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं अथवा सफलता के आसार होने पर भी असफलता का मुंह देखना पड़ता है। ज्योतिशास्त्री कहते हैं की सप्ताह के प्रत्येक दिन के हिसाब से कुछ खास खाकर घर से निकला जाए तो सफलता सदा आपके साथ रहेगी। आपको कभी भी नाकामयाबी नहीं देखनी पड़ेगी। चाहे रेल यात्रा हो, बस यात्रा हो या विमान यात्रा, प्रत्येक व्यक्ति किसी लम्बी यात्रा पर जाने से पूर्व यही कामना करता है कि उसकी यात्रा सफल और मंगलमय हो। यहां प्रस्तुत हैं भारत के विभिन्न राज्यों की चंद परम्पराएं जिनका पालन लोग आज फेसबुक और ट्विटर के युग में भी घर से निकलने से पूर्व करते हैं।


बिहार :  दूर्वा तथा अक्षत  
बिहार के कुछ हिस्सों में लम्बी यात्रा पर जाने से पूर्व संबंधित व्यक्ति को घर की कोई वृद्ध महिला दूर्वा (घास) तथा अक्षत (चावल) के कुछ दाने आशीर्वाद के रूप में साथ रखने के लिए देती है और उसकी मंगलमय यात्रा की कामना करती है।


 
दक्षिण भारत : जेब में नीम के कुछ पत्ते

दक्षिण भारतीय राज्यों में लम्बी यात्रा पर जाते समय लोग अपनी जेब में नीम के कुछ पत्ते रख लेते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी यात्रा सुखद रहेगी और इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।


 
पूर्वोत्तर : मछली का दर्शन 
यहां के निवासी यात्रा पर निकलने से पहले मछली का दर्शन करना पसंद करते हैं ताकि यात्रा के दौरान कोई बाधा उनके रास्ते में न आए।


 
उत्तर प्रदेश : दही में मीठा बूरा या चीनी
यहां के लोग घर से निकलने से पूर्व दही में मीठा बूरा या चीनी डाल कर खाते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनकी यात्रा मंगलमय और सुखद होगी।


 
बंगाल : दही का तिलक
यहां के निवासी लम्बी यात्रा पर निकलते हैं तो उस समय घर की कोई वयोवृद्ध महिला उस व्यक्ति के माथे पर दही का तिलक लगाती है और यात्रा में सफलता का आशीर्वाद देती है।

 


दिन के अनुसार करें उपाय
सोमवार: आईने में अपना चेहरा देख कर घर से निकलें।
 
मंगलवार: गुड़ खाकर घर से निकलें।
 
बुधवार:  खड़ा धनिया खाकर घर से निकलें।
 
गुरुवार: जीरा खाकर घर से निकलें।
 
शुक्रवार: दही खाकर घर से निकलें।
 
शनिवार: अदरक खाकर घर से निकलें।
 
रविवार:  पान खाकर घर से निकलें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!