सुबह उठते ही दिख जाएं इनमें से कोई 1 चीज, खुलता है सोया भाग्य

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 03:33 PM

dreams luck goddess lakshmi

व्यक्ति को सपने अौर सुबह के समय देखाई देने वाली चीजें भविष्य में घटित होने वाली बातों की अौर संकेत करती हैं। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताया

व्यक्ति को सपने अौर सुबह के समय दिखाई देने वाली चीजें भविष्य में घटित होने वाली बातों की अौर संकेत करती हैं। ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताया गया है कि व्यक्ति की पैसे अौर अच्छी सुख-सुविधा से जुड़ी हुई इच्छाएं कब पूरी होनी है। ये चीजें दिखाई देना संकेत होते हैं कि व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है साथ ही सोया हुआ भाग्य भी जागने वाला है। इसके साथ ही जीवन की सारी परेशानियों का भी अंत होने लगता है।  

व्यक्ति को सपने में पानी, हरी घास, उल्लू दिखाई देना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। 

सुबह के समय गन्ना दिखाई दे तो समझ जाइए कि भविष्य में धन संबंधी मामलों में सफलता मिलने वाली है। इसके अतिरिक्त धन कमाने के कई साधन मिल सकते हैं। 

सुबह उठते ही नजर दूध या दही से भरे बर्तन पर पड़े तो शीघ्र ही शुभ समाचार मिल सकता है। 

यदि सपने में सफेद सांप दिखाई दे तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा मिलने का संकेत है। सपने में सफेद सांप दिखाई देने पर भविष्य में विशेष उपलब्धि मिल सकती है। 

सुबह के समय नारियल, शंख, मोर, हंस, फूल आदि चीजें दिखाई देना शुभ माना जाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!