इन चीजों से करें शिवलिंग का पूजन, मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 04:13 PM

easy tips of worship of shivaling

सोमवार को भोलेनाथ का दिन माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजन करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं। लेकिन अगर भोलेनाथ का नियमित रूप में पूजन किया जाए तो व्यक्ति इनकी कृपा का पात्र बन सकता है। शास्त्रों में एेसी कुछ चीजों के बारे में बताया...

सोमवार को भोलेनाथ का दिन माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजन करने से भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं। लेकिन अगर भोलेनाथ का नियमित रूप में पूजन किया जाए तो व्यक्ति इनकी कृपा का पात्र बन सकता है। शास्त्रों में एेसी कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें नियमित रूप में चढ़ाने से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है और उसके घर से दरिद्रता का नाश होता है। इतना ही नहीं कुंडली के ग्रह दोष शांत भी होते हैं। तो आईए विस्तार में जानें उन चीजों के बार में- 


शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 10 चीजें-
जल, दूध, दही, शहद, घी, शकर,ईत्र,चंदन, केशर और भांग (विजया औषधि)। इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर या एक-एक चीज से शिवजी को स्नान करवाने से शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं।


शिवपुराण में बताया गया है कि इन चीजों से शिवलिंग को स्नान कराने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। स्नान करवाते समय "ऊं नम: शिवाय" मंत्र का जप करना चाहिए। 


इन चीजों से मिलने वाले फल
मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत होता है और आचरण स्नेहमय होता है।


शहद को मिठास का प्रतीक माना जाता है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है।


दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है और दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है।


शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शक्ति बढ़ती है। ईत्र चढ़ाने से विचार पवित्र होते हैं और शकर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।


शिवजी को चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है व समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।


केसर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है। शिव शंकर की प्रिय भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां दूर होती हैं।


शिव पूजन से पूर्व सुबह स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होना अनिवार्य होता है। इसके बाद ही घर के मंदिर में या किसी शिव मंदिर जाएं। मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल अर्पित करें।

जल अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, चावल, बिल्वपत्र, आंकड़े के फूल और धतूरा चढ़ाएं।

पूजन में शिवजी से परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें और इस मंत्र का जप करें-

मंत्र 1:
मन्दारमालांकलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।
दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।

मंत्र 2:
ऊँ नम: शिवाय।

पूजा में शिवजी को घी, शक्कर या मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!