शनि का राशि परिवर्तन बिगाड़ेगा सियासी गणित

Edited By ,Updated: 04 Feb, 2017 09:28 AM

election prediction

​​​​​​​प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और केजरीवाल पर शनि की ढैया शुरू, कैप्टन, सिद्धू और भगवंत पर साढ़ेसाती का साया  पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनाव के शोर के बीच शनिदेव

प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और केजरीवाल पर शनि की ढैया शुरू, कैप्टन, सिद्धू और भगवंत पर साढ़ेसाती का साया 
पंजाब में चल रहे विधानसभा चुनाव के शोर के बीच शनिदेव का राशि परिवर्तन हुआ है। शनिदेव 26 जनवरी गुरुवार रात 9.34 बजे वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ‘पंजाब केसरी’ ने एस्ट्रोलॉजर के अपने पैनल से चुनाव मैदान में डटे प्रमुख चेहरों की जन्म कुंडली पर शनि के राशि परिवर्तन के कारण पडऩे वाले प्रभाव का विश्लेषण किया है। ‘पंजाब केसरी’ की तरफ  से प्रसिद्ध ज्योतिषी कमल नंद लाल और एस्ट्रोलॉजी के टीचर बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की कुंडलियों का विश्लेषण किया गया है। मजे की बात यह है कि इन सभी की कुंडली में या तो शनि की साढ़ेसाती चल रही है या इन कुंडलियों में शनि की ढैया शुरू होने जा रही है।     


सुखबीर को शनि की ढैया से फायदा  
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल की जन्म कुंडली में चंद्रमा कन्या राशि में है और शनि उनकी कुंडली में चंद्रमा से चौथे भाव में आ जाएगा तथा उन पर भी शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। तुला लग्न की कुंडली में लग्न से तीसरे भाव में बैठा शनि 5वें, 9वें और 11वें भाव को देखेगा, शनि की इस स्थिति का सुखबीर को चुनाव में फायदा मिल सकता है। सुखबीर की कुंडली राजयोग देने वाली है। जमीन पर स्थिति भले ही सत्ता पक्ष के खिलाफ  लग रही हो लेकिन उनकी कुंडली में दम है और चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले भी हो सकते हैं। 


नवजोत सिद्धू को बड़ा पद नहीं   
नवजोत सिंह सिद्धू की जन्म कुंडली में चंद्रमा वृश्चिक राशि में है, लिहाजा उनकी कुंडली में भी शनि की साढ़ेसत्ती की आखिरी ढैया चलेगी लेकिन यह ढैया उनके लिए फायदेमंद नजर नहीं आ रही। उनको आने वाले दिनों में कोई बड़ा पद मिलता नजर नहीं आ रहा और उनकी कुंडली के हिसाब से वह सितम्बर तक पार्टी बदल सकते हैं तथा फिर से भाजपा में जा सकते हैं। उनकी कुंडली में इस वक्त शुक्र की महादशा चल रही है लिहाजा वह राजनीतिक फैसला लेने में देरी करते रहे हैं और इस देरी के चलते ही उन्हें सियासी नुक्सान हो सकता है।  


भगवंत मान के करियर पर ब्रेक!
शनि का यह राशि परिवर्तन आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद भगवंत मान के सियासी करियर पर ब्रेक लगाने वाला साबित हो सकता है। भगवंत मान की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती का पहला फेस शुरू होगा। उनके लिए शनि की यह साढ़ेसाती नुक्सानदायक बताई जा रही है। उनको गुरु की महादशा में प्रसिद्धि और जीत मिली है लेकिन वह महादशा अब समाप्त हो गई है तथा अब उनका सियासी करियर ढलान की तरफ जा सकता है। जलालाबाद से चुनाव मैदान में भगवंत की जीत निश्चित नहीं है और इस चुनाव में हार के बाद उनके सियासी कद में गिरावट आएगी।


बादल की सेहत के लिए शुभ नहीं यह परिवर्तन 
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जन्म कुंडली में उच्च का चंद्रमा चौथे भाव में है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही बादल की कुंडली में शनि चंद्रमा से 8वें भाव में आ जाएगा। यानी शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। ज्योतिषी शनि के इस राशि परिवर्तन को बादल के लिए शुभ मान रहे हैं। इसे लघु कल्याणकारी माना जा रहा है, यानी छोटी अवधि में उन्हें इसका फायदा हो सकता है लेकिन शनि के धनु में रहते ही उन्हें सेहत संबंधी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री की कुंडली के विश्लेषण से यह बात सामने आई है कि जब-जब महादशा में बुध में केतु आया है उन्हें जीत मिली है और यह संयोग एक बार फिर बन रहा है, लिहाजा राजनीतिक रूप से शनि का राशि परिवर्तन फायदेमंद बताया जा रहा है। 


कैप्टन को बड़ा पद मिलेगा 
कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कुंडली मकर लग्न की है और उनका चंद्रमा 12वें भाव में है। चंद्र कुंडली के लिहाज से शनि आज रात से कैप्टन अमरेंद्र सिंह के चंद्रमा के ऊपर से गोचर करेगा और कैप्टन की कुंडली में साढ़ेसाती का दूसरा फेस शुरू हो जाएगा। शनि 12वें भाव में बैठकर दूसरे, छठे और 9वें भाव को देखेगा, यानी किस्मत खुलने की संभावना है। हालांकि शनि का यह गोचर उन्हें अहम पद दिला सकता है लेकिन यह बिना गठजोड़ के संभव नजर नहीं आ रहा। कैप्टन की कुंडली में सूर्य और मंगल शक्तिशाली स्थिति में हैं और उन्हें छोटी अवधि में थोड़ा फायदा जरूर हो सकता है लेकिन शनि की छठे घर पर दृष्टि से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। 


केजरीवाल को नहीं मिलेगा उम्मीद अनुसार फल 
अरविंद केजरीवाल की जन्म कुंडली में चंद्रमा वृष राशि का है और उनकी कुंडली में भी शनि चंद्रमा से 8वें भाव में चला जाएगा, लिहाजा उनकी कुंडली में भी शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। शनि की यह ढैया केजरीवाल के लिए फायदेमंद नहीं रहने जा रही और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। हालांकि केजरीवाल की कुंडली में गुरु के मध्य चंद्रमा की दशा चल रही है और यह 2 अप्रैल तक जारी रहेगी लेकिन गुरु के अस्त होने के कारण उन्हें इसका फल नहीं मिल पाएगा और उनको पंजाब में आशा के अनुरूप नतीजे नहीं मिल पाएंगे। 2 अप्रैल के बाद केजरीवाल के लिए स्थिति राजनीतिक रुप से ज्यादा चिंताजनक हो जाएगी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!